Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन का पहला सोमवार : प्रयागराज के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सागर, भगवान शिव के दर्शन-पूजन संग लगे जयकारे

    By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 12:59 PM (IST)

    सावन के पहले सोमवार को प्रयागराज के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया, वहीं कांवरियों ने ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गेरुवा वस्त्रधारी कांवरियों ने बोल बम के साथ अर्चन-पूजन किया

    2. संगम समेत गंगा के विभिन्न स्नान घाटों पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों से लेकर संगम व दशाश्वमेध घाट समेत गंगा घाटों तक श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही कलश में गंगा जल लेकर श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचे। बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन, पूजन के लिए कांवरियों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा नदी में स्नान के बाद जल लिया और वाराणसी के लिये रवाना हुए।

    लंबी लाइन में लगकर भक्तों ने किया पूजन 

    दारागंज के दशाश्वमेध गंगा घाट पर भोर से ही कांवरिया का जमघट लगने लगा था। हर-हर महादेव, बम-बम भोले, बोल बम का नारा है बाबा तेरा सहारा है, जैसे जयकारे लगते रहे। शहर के शिवालयों में भी काफी भीड़ रही। आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने शिव-शंकर का विधिवत दर्शन-पूजन किया। भीड़ इतनी थी कि मंदिरों में लंबी लाइन लगी थी।

    Devotees in Prayagraj Shiv Mandir

    री मनकामेश्वर मंदिर में भोर से जुटी भीड़ 

    यमुना के तट पर स्थित भगवान श्री मनकामेश्वर मंदिर में भोर में चार बजे से दिव्य आरती के बाद श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद ने भगवान की भव्य आरती की। शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा, फूलमाला, दूध से अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर में भीड़ को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के लिए मंदिर प्रशासन और पुलिस कर्मियों ने तैयारी की थी।

    Pujan in Prayagraj Shiv Mandir

    जयकारे से गूंज उठे मंदिर

    गंगा के तट पर स्थित शिव कोटेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। बम-बम भोले का घोष होता रहा। घंटे और शंखनाद कर लोगों ने बाबा के प्रति भक्ति दिखाई। सिविल लाइंस में हनुमत निकेतन, श्री पांडेश्वर नाथ धाम 'पडिला महादेव' और मीरापुर स्थित ललिता देवी मंदिर में भी शिवलिंग का पूजन करने के लिए श्रद्धालु उमड़े रहे। दरियाबाद में तक्षक तीर्थ शिवालय, नागवासुकि मंदिर समेत शहर के अन्य शिवालयों में भी सुबह से भक्तों की भारी भीड़ रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ramvan Gaman Path के रास्ते में कटेंगे 2300 पेड़, पांचवें और अंतिम चरण के 35 किमी में जल्द शुरू होगा निर्माण

    यह भी पढ़ें- पूरे सावन अब प्रयागराज-बनारस के लिए हर 20 मिनट पर मिलेगी रोडवेज बस, काशी विश्वनाथ जाना होगा आसान