विद्यालय का स्मार्ट टीवी और इन्वर्टर शिक्षामित्र के घर की बढ़ा रहा था शोभा, प्रयागराज बीएसए की सख्त कार्रवाई
प्रयागराज बीएसए अनिल कुमार ने मांडा क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई अनियमितताएं पाई गईं, जैसे शिक्षक अनुपस्थित थे या प्रशिक्षण ...और पढ़ें

प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के विद्यालय का निरीक्षण करते बीएसए अनिल कुमार।
HighLights
बीएसए के निरीक्षण में कहीं अध्यापक अनुपस्थित मिले तो कहीं प्रशिक्षण पर गए थे
यमुनापार में मांडा क्षेत्र के स्कूलों का किया निरीक्षण देखा, नोटिस देकर मांगा जवाब
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की पढ़ाई को लेकर प्रदेश सरकार संकल्पित है। समय-समय पर योजनाओं के माध्यम से विद्यालयों को समृद्ध करने और बच्चों को उन्नत शिक्षा और सुविधा प्रदान करने का प्रयास भी किया जाता है। हालांकि इसके बाद भी स्कूल स्तर पर इन सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग करने से भी नहीं बाज आते। साथ ही बच्चों की शिक्षा के प्रति उदासीनता भी दिख रही है। इसका नमूना बेसिक शिक्षाधिकारी यानी बीएसए के निरीक्षण में नजर आया।
मांडा क्षेत्र के स्कूलों की यह है दशा
परिषदीय स्कूलों का हाल जानने के लिए बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने मांडा क्षेत्र का भ्रमण किया। कहीं शिक्षक प्रशिक्षण के लिए बीआरसी गए थे तो कहीं पर अनुपस्थित मिले। कुछ स्कूलों में साफ सफाई का अभाव मिला तो कहीं स्मार्ट क्लास का संचालन नहीं किया जा रहा था। सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
हस्ताक्षर कर प्रधानाध्यापिका गायब थीं
बीएसए ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय महुआव में कमलेश कुमार श्रीवास व आदर्शमणि अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय भरारी-2 के निरीक्षण में अनिल कुमार स्कूल में नहीं मिले। प्राथमिक विद्यालय खुरका में प्रधानाध्यापिका रीना यादव हस्ताक्षर कर गायब थीं।
एक अक्टूबर से स्कूल नहीं आ रहे शिक्षक
इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरवा में जाने पर पता चला कि सहायक अध्यापक चंद्रजीत यादव एक अक्टूबर से अपने विद्यालय में नहीं आ रहे। उन्होंने खुद को जिला मुख्यालय के एक कार्यालय से संबद्ध करा रखा है। पीएस नकटी का हाल भी संतोषजनक नहीं मिला। हेडमास्टर परिसर से गायब थे। बताया कि प्राथमिक विद्यालय भरारी-2 में इंचार्ज प्रधानाध्यापक बीआरसी पर प्रशिक्षण के लिए गई थीं।
खबरें और भी
स्कूल का स्मार्ट टीवी-इन्वर्टर शिक्षामित्र के घर मिला
यहां स्कूल में कंपोजिट ग्रांट के 50 हजार रुपये खाते में आ चुके हैं। निरीक्षण के समय पूरा परिसर गंदगीयुक्त नजर आया। एक भी पौधा नहीं लगाया गया था, जबकि किचेन गार्डन सभी स्कूलों में तैयार कराना है। स्मार्ट टीवी और इनवर्टर जो विद्यालय के लिए आया है, वह शिक्षामित्र नीलू द्विवेदी के घर की शोभा बढ़ा रहा है। सबसे तीन दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है।