UP बार कौंसिल चुनाव मतगणना : श्रीश मेहरोत्रा अब सबसे आगे निकले, बरेली और बस्ती के वोटों की गिनती पूरी
बार कौंसिल ऑफ यूपी चुनाव की मतगणना जारी है। बरेली और बस्ती के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, जबकि भदोही में गिनती शुरू हो गई है। कुल 25 सदस्य सीटों क ...और पढ़ें

बार कौंसिल आफ उप्र के चुनाव के मतों की गिनती प्रयागराज में शनिवार को भी हुई।
HighLights
भदोही जनपद में डाले गए मतों की गिनती शुरू हो गई है
25 सदस्य सीटों पर भाग्य आजमा रहे 333 अधिवक्ता प्रत्याशी
शुक्रवार को 2,328 तो शनिवार को 1,966 मत गिने गए
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। बार कौंसिल आफ उप्र के चुनाव के मतों की गिनती शनिवार को भी हुई। बरेली जनपद की समस्त आउटलाइंग (मुंसिफ) कोर्टों के अलावा बस्ती में डाले गए वोटों की गिनती पूरी कर ली गई। भदोही के मतों की गिनती का क्रम भी शुरू हो गया है। अब बरेली के श्रीश कुमार मेहरोत्रा 1721 मतों के साथ अब सबसे आगे निकल गए हैं।
आंवला में कुल 191 में 12 मत अवैध थे
शुक्रवार को बरेली जिला अदालत और आउटलाइंग कोर्ट आंवला में डाले गए वोटों की गिनती हुई थी। बरेली जिला मुख्यालय में डाले गए 2137 वोटों में 108 अवैध मिले थे, जबकि आंवला में कुल 191 में 12 मत अवैध थे। बहेड़ी, फरीदपुर, नवाबगंज की मतपेटियां शनिवार को खोली गईं। बहेड़ी में 233 में 17, फरीदपुर में 105 में नौ तथा नवाबगंज में 141 में आठ अवैध मत मिले। बस्ती की मतपेटियों में कुल 1387 मतों में 73 अवैध रहे। भदोही के सौ वोटों की ही गिनती हुई और चार अवैध पाए गए।
किसे कितने वोट मिले?
इस तरह शुक्रवार को कुल 2,328 वोट तो शनिवार को 1,966 मत गिने गए। कौंसिल की कुल 25 सदस्य सीटों के लिए मैदान में भाग्य आजमा रहे 333 अधिवक्ता प्रत्याशियों में क्रमश: श्रीश कुमार मेहरोत्रा (बरेली)- 1721, हरजीत अरोरा (आगरा)- 1254, जयनारायण पांडेय (लखनऊ- 871, शिवकिशोर गौर (बुलंदशहर)- 854, प्रशांत सिंह अटल (लखनऊ)- 840, योगेंद्र प्रताप सिंह (अयोध्या)- 633, राकेश पाठक (प्रयागराज)- 544, अजय कुमार श्रीवास्तव (गोंडा)- 538, अनुराग पांडेय (कानपुर नगर)- 468, विनोद रावत (अलीगढ़)- 468 मतों के साथ शीर्ष 10 में हैं।