UP Board : 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा नहीं बढ़ाई गई, कब है Last Date?
यूपी बोर्ड केे सचिव भगवती सिंह ने कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण की तिथि नहीं बढ़ाने का स्पष्ट निर्देश दिया है। पंजीकरण की अंतिम अंतिम तिथि 25 अगस्त ...और पढ़ें

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उप्र, प्रयागराज।
HighLights
अब तक 16.44 लाख पंजीकरण होने से असंतुष्ट बोर्ड सचिव ने डीआइओएस को लिखा पत्र
हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र 16 अगस्त तक भरा जाना कराएं सुनिश्चित
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। अप्रैल में नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही कक्षा नौ एवं 11 में अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू तो हुई, लेकिन रफ्तार धीमी है। स्थिति यह है कि जुलाई माह बीत जाने के बावजूद दोनों कक्षाओं को मिलाकर 16.44 लाख पंजीकरण हुए हैं।
चूंकि पिछले वर्षों में तिथि बढ़ाई गई थी, ऐसे में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सभी डीआइओएस को निर्देश भेजकर स्पष्ट किया है कि इस बार तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। अत: निर्धारित तिथि 25 अगस्त तक छात्र-छात्राओं के पंजीकरण पूर्ण कराएं। इसी तरह हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 के आवेदन पत्र 16 अगस्त तक पूर्ण कराना सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हुई थी। अब तक कक्षा नौ में 9.16 लाख तथा कक्षा 11 में 7.27 लाख पंजीकरण हुए हैं। कम पंजीकरण को देखते हुए बोर्ड सचिव ने डीआइओएस से कहा है कि अपने जनपद के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से तत्काल समन्वय स्थापित कर बोर्ड परीक्षा फार्म और अग्रिम पंजीकरण में अपेक्षित तेजी लाएं।
साथ ही प्रधानाचार्यों को यहृ अवगत कराएं कि तिथि विस्तारित नहीं की जाएगी। क्षेत्रीय कार्यालयवार हुए पंजीकरण संतोषजनक नहीं है। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के जनपदों के विद्यालयों में अन्य की तुलना में कक्षा नौ और 11 में सर्वाधिक पंजीकरण हुए हैं। पंजीकरण की स्थिति की यूपी बोर्ड सचिव प्रतिदिन समीक्षा करा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को पंजीकरण हो सके।