Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? upmsp.edu.in पर आई फाइनल डेट

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 02:25 PM (IST)

    UP Board 10th 12th Result 2026 Date | उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 52 लाख से अधिक छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    UP Board Result 2026 Date। 23 अप्रैल को आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट।

    UP Board Result 2026 Date। 23 अप्रैल को आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/प्रयागराज। UP Board Results 2026 Date | उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP Result 2026) की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी कि गुरुवार (23 अप्रैल) को जारी होगा।

    परिणाम शाम 4 बजे रिलीज होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।इस बार 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने एग्जाम दिया था। बुधवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया कि रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी होगा।

    परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसके बाद डायरेक्ट लिंक यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in एवं डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया जायेगा। ऐसे में स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर रेडी रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे तुरंत अपना स्कोरकार्ड देख सकें।

    UP-Board-10th-12th-results-1776758879840

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी सही जानकारी के लिए केवल यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजर रखें।

    रिजल्ट चेक करना आसान (UP Board Result Check)

    रिजल्ट को चेक करना बहुत ही आसाना होगा। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत पड़ेगी। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि छात्र सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी गलत खबर या अफवाहों पर भरोसा न करें।

    यह भी पढ़ें- UP Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट आज नहीं होगा जारी, Date & Time के लिए नोटिस कभी भी आने की उम्मीद

    ये वेबसाइट्स ध्यान में रखें-

    अगर आपके पास इंटरनेट है, तो आप इन वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

    • upmsp.edu.in
    • upresults.nic.in

    अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप इस तरीके से रिजल्ट देख सकते हैं:

    अगर रिजल्ट वाले दिन भारी ट्रैफिक की वजह से आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाए या आपका इंटरनेट साथ न दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप बिना इंटरनेट के भी एक साधारण SMS भेजकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    SMS से रिजल्ट देखने का आसान तरीका (UP Board Result SMS Method)
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) छात्रों को फोन पर रिजल्ट पाने की सुविधा देता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

    • अपने मोबाइल का 'Message' ऐप खोलें।
    • अगर आप 10वीं (High School) के छात्र हैं, तो टाइप करें: UP10 <Space> Roll Number
    • अगर आप 12वीं (Intermediate) के छात्र हैं, तो टाइप करें: UP12 <Space> Roll Number
    • अब मैसेज को 56263 पर भेज दें।