UP Panchayat Chunav : प्रधानी चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, प्रयागराज में पक्ष-विपक्ष की निगाह 93 करोड़ रुपये पर टिकी
UP Panchayat Chunav प्रयागराज में 1540 प्रधानों और 19820 ग्राम पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। इस बीच, संगम नगरी की ग्राम पंचायत ...और पढ़ें

UP Panchayat Chunav प्रयागराज में पंचायत चुनाव को लेकर सुगबुगाहट होने लगी है।
HighLights
1540 प्रधानों व 19820 ग्राम पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 24 मई को खत्म होगा
अब भी संगम नगरी के 23 ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में 93 करोड़ रुपये बचे हुए हैं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Panchayat Chunav प्रधानी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तीन सप्ताह का वक्त और बचा है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी अपने अधिकार बरकरार रखने को प्रधान ऐंड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं, लेकिन इसे लेकर शासन ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। गंवई सरकार के अंतिम दौर में पक्ष-विपक्ष के बीच खींचतान और बढ़ गई है। सबकी नजरें ग्राम पंचायतों के खजाने में डंप उन 93 करोड़ रुपये पर हैं, जो गांवों के विकास लिए मिले थे।
24 मई को पूरा होगा कार्यकाल
जिले में 1540 ग्राम प्रधान व 19820 ग्राम पंचायत सदस्य हैं। 24 मई को इनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। चुनाव के करीब आते ही ग्राम पंचायतों के खजाने खाली होने लगे थे। लंबित पड़े विकास कार्यों के पुराने भुगतान कैसे जल्द से जल्द निकाले गए, हर प्रधान का सिर्फ इसी पर जोर है। अब भी 23 ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में 93 करोड़ रुपये बचे हुए हैं।
प्रधान भुगतान में कर रहे आनाकानी
जैसे-जैसे कार्यकाल पूर्ण होने की तारीख करीब आ रहीं हैं, वैसे-वैसे अफसरों के पास ग्राम पंचायतों की शिकायतें भी बढ़ रहीं हैं। कुछ प्रधान भुगतान में आनाकानी कर रहे सचिवों के तबादले की गुहार लेकर पहुंच रहे हैं तो कुछ लोग प्रधानों की लंबित शिकायतों व जांचों पर तत्काल कार्रवाई कराने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं। ताकि, सरकारी खजाने में शेष बची रकम का भुगतान प्रधान न कराने पाए।
अधिकारियों से की जा रही शिकायत
UP Panchayat Chunav प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और डीडीओ से लेकर डीपीआरओ कार्यालय तक इस तरह के प्रतिदिन करीब एक दर्जन फरियादी आ रहे हैं। अफसर भी स्थितियाें को देखते हुए उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।
खबरें और भी
बीते कुछ दिनों से ग्राम पंचायतों से जुड़ी शिकायतें अधिक आ रहीं हैं। शिकायतों पर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रधानों के कार्यकाल को लेकर अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
- रविशंकर द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी।
यह भी पढ़ें- साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में 'डिजिटल प्रहरी' तैयार करेगा MNNIT प्रयागराज, छात्रों को विशेष इंटर्नशिप के अवसर देगा