एसटीएफ ने शराब तस्कर के इनामी सरगना को दबोचा, पंजाब में छिपा था; मनवीर सिंह उर्फ मन्नू पर 50 हजार रुपये था इनाम
एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी शराब तस्कर मनवीर सिंह उर्फ मन्नू को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। वह प्रयागराज के नवाबगंज थाने का वांछित था और यूपी ...और पढ़ें

यूपी एसटीएफ की गिरफ्त में शराब तस्कर का इनामी सरगना मनवीर सिंह उर्फ मन्नू। सौ. एसटीएफ
HighLights
प्रयागराज के नवाबगंज थाने का वांछित था शराब तस्कर सरगना
स्पेशल टॉस्क फोर्स की प्रयागराज यूनिट पंजाब गई थी पकड़ने
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पंजाब से कुख्यात तस्कर मनवीर सिंह उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। प्रयागराज के नवाबगंज थाने से वह वांछित चल रहा था।
पंजाब में घेराबंदी कर दबोचा
एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय का कहना है कि फरार/ पुरस्कार घोषित अपराधियों की तलाश की जा रही है। इसी दौरान पता चला कि नवाबगंज थाने से वांछित 50 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त मनवीर सिंह उर्फ मन्नू पंजाब में छिपा है। तब उसकी गिरफ्तारी के लिए दारोगा रणेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षीगण सन्तोष कुमार, रोहित सिंह, किशन चन्द्र व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम को रवाना किया गया। टीम ने जिरखपुर जिला मोहाली, पंजाब में घेराबंदी करके मन्नू को दबोच लिया।
विभिन्न जिलों में शराब की सप्लाई करता था
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका शराब तस्करी करने का एक सक्रिय गिरोह है, जो अपने नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी पंजाब और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चलाता है। विगत कई वर्षों से उप्र के विभिन्न जनपदों के अतिरिक्त बिहार व झारखण्ड प्रान्त में भी किया करते है।
ट्रक में छिपाकर करता था तस्करी
पूर्व में चण्डीगढ़, पंजाब से अवैध शराब को ट्रकों में लोड कराकर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसे उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखण्ड व झारखण्ड में पुलिस से बचने के लिए ट्रक में अन्य सामान (जैसे अण्डे, मुर्गी का दाना, प्लास्टिक स्क्रैप, पाश्ता, आलू आदि) में छिपाकर भेजा जाता रहा।
पूर्व में अमेठी में तीन सदस्यों संग हुआ था गिरफ्तार
वर्ष-2023 में वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करके उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार ले जा रहे थे, जिसे एसटीएफ टीम द्वारा थाना कमरौली जनपद अमेठी क्षेत्रार्न्तगत उसके गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब व वाहन ट्रक सहित बरामद किया गया था।
खबरें और भी
कई जिलों में छह मुकदमे दर्ज हैं
वर्ष-2023 में ही उसके द्वारा अपने सहयोगी आनन्द कुमार आदि के साथ मिलकर भारी मात्रा में अवैध शराब को (गत्ते में रखे सड़े अण्डे की आड़ में) ट्रक में लोडकर उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार व झारखण्ड प्रान्त भेजा जा रहा था, जिसे एसटीएफ उप्र द्वारा जनपद प्रयागराज में पकड़ लिया गया और थाना नवाबगंज में केस लिखा गया। एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय का कहना है कि मन्नू के खिलाफ विभिन्न जिलों में छह मुकदमा दर्ज है।