Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवबंद शत्रु संपत्ति प्रकरण में एसएसआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया निलंबित

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:01 PM (IST)

    देवबंद में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने एसएसआई आदेश कुमार को निलंबित कर दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शत्रु संपत्ति मामले में देवबंद एसएसआई निलंबित।

    2. बजरंग दल नेता विकास त्यागी की शिकायत पर कार्रवाई।

    3. पुलिस पर लापरवाही और संरक्षण के आरोप लगे।

    जागरण संवाददाता, देवबंद। शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामले की गाज देवबंद एसएसआई पर गिरी है। एसएसपी अभिनंदन ने मामले में लापरवाही बरतने के चलते विवेचना अधिकारी व एसएसआई आदेश कुमार को निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण में बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने जिले के आला अधिकारियों से शिकायत की थी।

    बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने सहारनपुर मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार, डीएम अरविंद चौहान और एसएसपी अभिनंदन से शिकायत करते हुए पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए थे।

    विकास त्यागी ने बताया था कि वर्ष 1989 में पाकिस्तान जा चुकी मुहल्ला किला निवासी सालेहा खातून के नाम पर दर्ज शत्रु संपत्ति पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इस मामले में देवबंद थाने में मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपितों पर कार्रवाई नहीं की गई।

    पुलिस प्रभावशाली लोगों को संरक्षण दे रही है। इसी के चलते एक नामजद आरोपित को गिरफ्तारी के बाद भी छोड़ दिया गया। अब मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। इसी मामले में एसएसपी अभिनंदन ने पूरे प्रकरण की विवेचना कर रहे कोतवाली के एसएसआई आदेश कुमार को निलंबित किया।

    सीओ अमित कुमार ने बताया कि कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने विवेचना अधिकारी आदेश कुमार को निलंबित किया है। मामले में आगे जो भी आदेश होंगे, उसके मुताबिक जांच व कार्रवाई की जाएगी।

    देवबंद से बाहर की पुलिस करें प्रकरण की जांच: विकास त्यागी

    बजरंग दल नेता विकास त्यागी का कहना है कि निष्पक्षता से जांच की जाए तो अभी पूरे प्रकरण में पुलिस महकमे के कई अन्य अधिकारी भी कार्रवाई की जद में आ सकते है।

    खबरें और भी

    उन्होंने अधिकारियों से उक्त शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से मदरसा संचालित होने की जांच देवबंद से बाहर की स्वतंत्र पुलिस और राजस्व विभाग की टीम से कराए जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में ABVP कार्यकर्ताओं से भिड़ी पुलिस, इंस्पेक्टर निलंबित

    यह भी पढ़ें- जानवरों की सिरिंज मंगवाने वाले कर्मचारी पर कौन मेहरबान? जांच के बीच निलंबित कर्मी को मिल गई नई जिम्मेदारी