Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में शादी के चार महीने बाद दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत छह पर FIR

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 01:21 AM (IST)

    सहारनपुर के छुटमलपुर में दहेज के लिए 21 वर्षीय महिला नाजिस की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, सभी आरो ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. सहारनपुर में 21 वर्षीय महिला की दहेज के लिए हत्या।

    2. पति समेत छह ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज।

    3. सभी आरोपी फरार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

    संवाद सूत्र, छुटमलपुर (सहारनपुर)। शादी के महज चार माह बाद ही 21 वर्षीय महिला की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    सभी आरोपित घर से फरार हो गए हैं। मृतका के गले पर निशान मिले हैं। आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। दोनों ने परिवार की सहमति के बिना निकाह किया था। बाद में दोनों परिवारों के मानने के बाद दो महीने बाद विदाई हुई थी।

    गांव चौबारा निवासी कलीम की पत्नी नाजिस का शव मंगलवार सुबह कमरे में पड़ा मिला।

    शादी के बाद से ही बनाते थे दहेज का दबाव

    छुटमलपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता इखलाक निवासी गांव सलेमपुर ने तहरीर में आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

    आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति कलीम, ससुर महफूज, जेठ नईम, देवर दानिश, जेठानी सना और सास मोमिना ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, नाजिस और कलीम शादी से पहले एक-दूसरे को जानते थे।

    खबरें और भी

    दोनों ने परिवारों की सहमति के बिना फरवरी में निकाह किया था, जबकि 10 अप्रैल 2026 को नाजिस की विदाई हुई थी। नाजिस परिवार की पांच बेटियों में तीसरे नंबर की थी। इखलाक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

    दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी

    मायके पक्ष के अनुसार, मंगलवार सुबह कैलाशपुर निवासी मृतका के बहनोई जावेद को गांव चौबारा से फोन पर घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद जावेद ने इखलाक को जानकारी दी और सुबह सात बजे स्वजन चौबारा पहुंचे।

    आरोप है कि मौत के कारण को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद और मारपीट भी हुई। पुलिस के आने से पहले ससुराल के लोग फरार हो गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि मृतका के गले पर निशान मिले हैं, पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

    यह भी पढ़ें- लोहरदगा में महिला ने तीन तलाक और दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, पति समेत पांच पर केस दर्ज

    यह भी पढ़ें- बेटी की दहेज प्रताड़ना की शिकायत को हल्के में न लें, समझौते की सलाह पड़ सकती भारी: लखनऊ हाई कोर्ट