युवक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, शराब पीने के दौरान पड़ोसियों में हुए विवाद का मामला
Saharanpur News : सहारनपुर के अब्दुल्लापुर गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक को पड़ोसी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे ...और पढ़ें

राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती युवक
HighLights
सहारनुपर के गांव अब्दुल्लापुर का मामला, केस दर्ज।
झुलसे युवक का मेडिकल कालेज में चल रहा उपचार।
संवाद सूत्र, सहारनपुर। अब्दुल्लापुर गांव का रहने वाले युवक अपने पड़ोसी युवक को बुलाकर अपने घर ले गया। घर पर शराब पीने के दौरान दोनों युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हो गई। तभी आरोपित सौरभ ने बाइक से पेट्रोल निकालकर पड़ोसी युवक के ऊपर डाल दिया और आग लगा दी।
आग लगने पर युवक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने मशक्कत कर आग बुझाई और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना 17 अप्रैल की है। अब्दुल्लापुर निवासी पीड़ित के भाई जोनी ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसका भाई सोनू मजदूरी करता है। 17 अप्रैल को वह घर पर था। इसी दौरान पड़ोसी युवक सौरभ उसके भाई सोनू को बुलाकर अपने घर पर ले गया। घर पर बैठकर दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनका आपस में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
आरोप है कि सौरभ ने सोनू को बुरी तरह पीटा। उसके बाद वह जमीन पर गिर गया। बाद में आरोपित सौरभ बाइक से पेट्रोल निकालकर लाया और सोनू के ऊपर डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में झुलसे सोनू ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा सोनू आग की लपटों में झुलस रहा था। लोगों ने युवक को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां पर युवक का उपचार चल रहा है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
इन्होंने कहा...
पीड़ित की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी होगी। पीड़ित युवक की हालत में सुधार है।
व्योम बिंदल, एसपी सिटी
यह भी पढ़ें- स्टोन क्रेशर मालिकों से रंगदारी वसूलने पर तीन गिरफ्तार, तीस लाख बरामद; मामले का दुबई और यू-ट्यूबरों से भी कनेक्शन
यह भी पढ़ें- VIDEO: चलती ट्रेन में किन्नर ने की बच्चों और महिलाओं के सामने अश्लील हरकत, यात्रियों से गाली-गलौज व मारपीट