Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में गार्ड से 10 लाख की ठगी, नकली सोने की गिन्नी दिखाकर दिया झांसा; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 24 Jul 2026 11:59 AM (IST)

    Saharanpur News: सहारनपुर में एक सुरक्षा गार्ड से नकली सोने की गिन्नी दिखाकर 10 लाख रुपये ठग लिए गए। नगर कोतवाली पुलिस ने महिला समेत तीन अज्ञात आरोपिय ...और पढ़ें

    सहारनपुर में गार्ड से 10 लाख की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो)

    सहारनपुर में गार्ड से 10 लाख की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. गिन्नियों को असली समझकर गार्ड ने 10 लाख रुपए दे दिए

    2. पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पुरानी चुंगी क्षेत्र में नकली सोने की गिन्नी के नाम पर एक सुरक्षा गार्ड से 10 लाख रुपए की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने महिला समेत तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव बरथा कायस्थ पाठेड़ निवासी हरेन्द्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में एसबीआई की बबैल बुजुर्ग शाखा में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। 19 जुलाई 2026 को वह किसी काम से पुरानी चुंगी आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात दो अज्ञात व्यक्तियों और एक महिला से हुई।

    तीनों ने उन्हें अपने झांसे में लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने पहले उन्हें असली सोने की गिन्नी दिखाकर विश्वास में लिया। इसके बाद कहा कि उनके पास ऐसी कई और गिन्नियां हैं, जिन्हें वे सस्ते दाम में बेच देंगे। आरोपितो में से एक ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया। गिन्नियों को असली समझकर हरेन्द्र सिंह ने 10 लाख रुपए दे दिए।

    आरोप है कि इसी दौरान आरोपितों ने चालाकी से असली गिन्नियों की जगह नकली गिन्नियां थमा दीं और रुपये लेकर फरार हो गए। बाद में जब हरेन्द्र सिंह ने गिन्नियों की जांच कराई तो वे पूरी तरह नकली निकलीं। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि घटना से उन्हें भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सहारनपुर में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, रकम वापस मांगने पर अपहरण और जान से मारने की दी धमकी

    पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने महिला समेत तीन अज्ञात आरोपितो के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और ठगी गई 10 लाख रुपए की रकम बरामद करने के लिए जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- सहानपुर में अस्पताल खोलने के नाम पर 39 लाख की ठगी, मेरठ नि‍वासी डॉक्‍टर कपल गिरफ्तार