Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, रकम वापस मांगने पर अपहरण और जान से मारने की दी धमकी

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 12:13 PM (IST)

    Saharanpur News: सहारनपुर में ट्रेडिंग फर्म में निवेश के नाम पर एक युवक से सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रकम मांगने पर जान से मारने की ध ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. फर्म में 5 प्रतिशत मासिक रिटर्न का झांसा देकर निवेश कराया

    2. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सदर बाजार क्षेत्र के एक युवक से ट्रेडिंग फर्म में निवेश के नाम पर सात लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    थाना सदर बाजार क्षेत्र की अंकित विहार कॉलोनी  निवासी आकाश जैन ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि जनक नगर, देहरादून चौक निवासी मेहूल गुप्ता, पुनित त्यागी और अभिनव गुप्ता ने उसे अपनी ट्रेडिंग फर्म में निवेश करने के लिए कहा था।

    आरोप है कि फर्म में निवेश पर प्रतिमाह पांच प्रतिशत रिटर्न और मूलधन पूरी तरह सुरक्षित रहने का भरोसा दिया गया। विश्वास में आकर उसने अपने दोस्त मनोज कुमार सैनी के साथ मिलकर सात लाख रुपए निवेश कर दिए।

    आकाश का आरोप है कि बाद में जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपित टालमटोल करते रहे। मेहूल गुप्ता ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। अन्य आरोपितो से संपर्क करने पर उन्होंने सारा पैसा मेहूल के पास होने की बात कही।

    शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर 2024 को एसएसपी से शिकायत की गई थी, जिस पर सीओ स्तर पर जांच हुई और 19 सितंबर 2024 को दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। समझौते के तहत नवंबर 2024 से 10 माह तक 20-20 हजार रुपए प्रतिमाह और जुलाई 2025 में शेष पांच लाख रुपए लौटाने की बात तय हुई थी।

    खबरें और भी

    पीड़ित का आरोप है कि समझौते के बावजूद उसे केवल 12 हजार रुपये ही मिले। इसके बाद जब उसने शेष रकम की मांग की तो आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और अपहरण व जान से मारने की धमकी दी।

    यह भी पढ़ें- UP में 90 विवाहित जोड़ों ने कुंवारा बता किया शादी का आवेदन... अफसर हैरान

    शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कहा कि वह रुपए नहीं लौटाएगा और पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़ित ने आरोप लगाया कि धोखाधड़ी कर उसकी सात लाख रुपए की रकम हड़प ली गई है, जिससे वह कर्ज में डूब गया है और मानसिक रूप से परेशान है।

    यह भी पढ़ें- सहानपुर में अस्पताल खोलने के नाम पर 39 लाख की ठगी, मेरठ नि‍वासी डॉक्‍टर कपल गिरफ्तार

    सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी ने बताया कि तीनों आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- सहारनपुर में सड़क पर धान रोपाई क्‍यों करने लगे लोग? धरना-प्रदर्शन भी किया