सहारनपुर में सड़क पर धान रोपाई क्यों करने लगे लोग? धरना-प्रदर्शन भी किया
सहारनपुर के बेहट में गंदेवड़-चिलकाना मार्ग की खराब हालत से परेशान ग्रामीणों ने टोडरपुर में जलभराव वाली सड़क पर धान रोपाई कर और रसूलपुर में धरना देकर वि ...और पढ़ें

HighLights
गंदेवड़-चिलकाना मार्ग की खराब हालत पर ग्रामीणों का विरोध।
टोडरपुर में जलभराव वाली सड़क पर धान की रोपाई की।
जागरण संवाददाता, बेहट (सहारनपुर)। कईं वषों से गड्ढों में तब्दील गंदेवड़-चिलकाना मार्ग के टोडरपुर तक की सड़क पुनः बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने टोडरपुर में सड़क में हुए जलभराव में धान रोपाई की और रसूलपुर में धरना प्रदर्शन किया।
गंदेवड़ से पठेड़ तक 15 किमी मार्ग तीन साल से गड्ढों में तब्दील है। जिसके चलते बरसात होने पर यह मार्ग कई स्थानों पर तो तालाब का रूप ले लेता है। परेशान ग्रामीणों ने रविवार को दो स्थानों पर सड़क के पुनः निर्माण की मांग को लेकर अलग-अलग तरह से विरोध जताया। टोडरपुर में ग्रामीणों ने सड़क पर हुए जलभराव में धान की रोपाई कर विरोध जताया, जबकि रसूलपुर बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने धरना दिया और प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्दी ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी आंदोलन को बड़े पैमाने पर करेंगे। लोगों का कहना था कि अभी यह शुरुआत है। आंदोलन में मुख्य रूप से सचिन सैनी, मनीष गौतम, सत्यपाल सिंह, रोशन लाल, रवि कुमार आदि का कहना था कि सोमवार को इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Economic Corridor: टोल देने के बाद भी टूटे मार्ग पर सफर करने को मजबूर यात्री, सर्विस रोड बदहाल
कच्ची नाली से खेत में पहुंच रहा गंदा पानी
नागल: मीरपुर-मोहनपुर गांव के किसान महेंद्र सिंह ने खेत में गंदा पानी जाने से फसल को हो रहे नुकसान की शिकायत खंड विकास अधिकारी से की है। उनका कहना है कि गांव के कुछ घरों का गंदा पानी कच्ची नाली के जरिए उनके खेत में पहुंच रहा है, जबकि पास में ही तालाब मौजूद है।
खबरें और भी
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण नहीं किया और नाली की लंबाई भी गलत दर्ज कर दी। किसान ने नाली को पक्का कर पानी की निकासी तालाब तक कराने की मांग की है। एडीओ पंचायत प्रवीण शर्मा ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी।