Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल: आधी रात घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, चारपाई पर चढ़कर बचाई जान; ग्रामीणों ने ऐसे किया रेस्क्यू

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:14 PM (IST)

    संभल के रसूलपुर गांव में आधी रात एक घर में मगरमच्छ घुस गया, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर ...और पढ़ें

    मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद नदी में छोड़ने के लिए लेकर जाते ग्रामीण

    मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद नदी में छोड़ने के लिए लेकर जाते ग्रामीण

    जागरण संवाददाता, संभल। गुन्नौर कोतवाली के गांव रसूलपुर में शुक्रवार रात करीब एक बजे एक मगरमच्छ अचानक सतीश के घर में घुस आया। खटपट की आवाज सुनकर सतीश की आंख खुली तो कमरे में काफी लंबा और बड़ा जीव दिखाई दिया।

    मगरमच्छ को देखकर वह शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। सतीश की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। मगरमच्छ को सामने देखकर परिवार के लोग डर के मारे चारपाइयों पर खड़े होकर शोर मचाने लगे।

    शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से एक कमरे में बंद कर दिया गया।

    रातभर कमरे में बंद रहने के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका रेस्क्यू किया और सुरक्षित रूप से नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ के घर में घुसने से ग्रामीणों में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

    यह भी पढ़ें- संभल विवाद: '1976 तक होता था भजन-कीर्तन...' आयोग की रिपोर्ट में ASI की गवाही से सामने आए हरिहर मंदिर के साक्ष्य

    यह भी पढ़ें- संभल हिंसा आयोग रिपोर्ट: जिस भाषण से साध रहे थे सियासत, वही सांसद जियाउर्रहमान बर्क के लिए बना आफत