Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर: मिस्त्री के हत्यारोपित ने पुलिसकर्मी पर किया चाकू से हमला, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मारी गोली

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 08:47 AM (IST)

    शाहजहांपुर में साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य की हत्या के आरोपी समीर ने चाकू बरामद कराने ले जा रहे कॉन्स्टेबल देवेंद्र पर हमला कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा ...और पढ़ें

    आरोपित को लेकर जाती पुलिस।

    आरोपित को लेकर जाती पुलिस।

    HighLights

    1. हत्यारोपी समीर ने कॉन्स्टेबल देवेंद्र पर चाकू से हमला किया

    2. पुलिस ने आत्मरक्षा में समीर के पैर में गोली मारी

    3. इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने को लेकर हुई थी हत्या

    जागरण संवाददाता शाहजहांपुर। साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपित समीर ने पकड़े जाने के बाद कॉन्स्टेबल देवेंद्र पर भी चाकू से हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने काबू करने पैर में गोली मारकर उसे काबू में किया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मी चाकू बरामद कराने के लिए आरोपित को घटना स्थल पर ले गए थे जहां उसने यह दुस्साहस किया।

    कांट के प्रहलादपुर कमलनैनपुर गांव निवासी गौतम साइकिल मिस्त्री थे वह नहर कोठी के पास दुकान पर काम करते थे। शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे थे।

    रास्ते में गढी पूर्वी मुहल्ला निवासी समीर भी लिफ्ट लेने के बहाने बाइक पर बैठ गया। रास्ते में उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। उन लोगों ने बाइक रुकवा ली जिसके बाद समीर व अन्य आरोपितों ने गौतम पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

    समीर को लोगों ने घटनास्थल से पकड़ा था

    समीर को लोगों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया था। सुबह पुलिस चाकू बरामद करने के लिए उसे घटना स्थल पर ले गई। घास में पड़ा चाकू उठाकर उसने कॉन्स्टेबल देवेंद्र के बाएं हाथ पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने फायरिंग की तो समीर के दाहिने पैर में गोली मारी। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में साइकिल मिस्त्री की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी दबोचा

    क्यों बनाई थी कत्ल की योजना, पुलिस को दी जानकारी

    समीर ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को गौतम ने परिवार की एक युवती का फोटो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर लगा दिया था। जिस वजह से उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। गौतम के पिता चंद्रपाल ने समीर व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Weather: 1 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, IMD का लेटेस्ट अपडेट; तराई सहित कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट