सिद्धार्थनगर में फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, मां-बाप की हो चुकी है मौत
सिद्धार्थनगर के बांसी में 16 वर्षीय विष्णु प्रजापति का शव घर में पंखे से लटका मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ...और पढ़ें

फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोर का शव।
HighLights
16 वर्षीय किशोर विष्णु प्रजापति का शव घर में मिला।
बांसी कोतवाली के समोगरा गांव में हुई यह घटना।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, बांसी। 16 वर्षीय एक किशोर का शव घर के कमरे में लगे फंखे के कुंडे से शुक्रवार की भोर रस्सी के सहारे लटका मिला है। घटना के बाद से स्वजन में कोहराम मच गया है। मामला बांसी कोतवाली के ग्राम समोगरा का है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच उपरांत शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किशोर का नाम विष्णु प्रजापति पुत्र राम प्रसाद है। वह कक्षा 10 का छात्र था।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात विष्णु प्रजापति ने परिवार के साथ भोजन किया और अपने 10 वर्षीय चचेरे भाई के साथ सोने चला गया। देर रात वह कब बिस्तर से उठकर दूसरे कमरे में चला गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई।
घटनास्थल पर पड़ी कुर्सी के आधार पर स्वजन का अनुमान है कि उसने पहले कुर्सी पर चढ़कर पंखे के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाया और फिर कुर्सी को पैर से धक्का दे दिया। सुबह होने से पहले जब उसके साथ सो रहा चचेरा भाई जागा तो कार्तिक बिस्तर पर नहीं मिला।
तलाश करते हुए वह दूसरे कमरे में पहुंचा, जहां उसे विष्णु फंदे से लटका दिखाई दिया। बच्चे के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
खबरें और भी
स्वजन के अनुसार विष्णु जब छह माह का था, तभी माता-पिता की एक बीमारी में मृत्यु हो गई थी। तभी से पालन-पोषण बाबा बटोही और चाचा कलाउ कर रहे थे। उसके दो बडे़ भाई 28 वर्षीय किशन व 26 वर्षीय कन्हैया हैं। जो मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं।
सूचना पर वो घर के लिए चल दिए हैं। कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में गर्मी की छुट्टी के बाद ट्रेनों में बढ़ी भीड़, नहीं मिल रही कन्फर्म सीट
यह भी पढ़ें- यूपी के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! दिल्ली, मुंबई और इंदौर की ये ट्रेनें 1 महीने के लिए निरस्त; देखें पूरी लिस्ट