Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में ओवरब्रिज के पास बनेगा वैकल्पिक लिंक मार्ग, एक हफ्ते में पूरा होगा काम, डीएम ने दिए निर्देश

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:24 PM (GMT+05:30)

    सोनभद्र में रामगढ़ रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास आवागमन की समस्या के समाधान हेतु 100 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा वैकल्पिक लिंक मार्ग बनाया जाएगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रामगढ़ रोड ओवरब्रिज के पास वैकल्पिक लिंक मार्ग बनेगा।

    2. 100 मीटर लंबा, 5 मीटर चौड़ा मार्ग गुरुवार तक तैयार।

    3. जिलाधिकारी के निर्देश पर आवागमन की समस्या का समाधान।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। नगर के रेलवे स्टेशन के पास हो रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। इस समस्या को दैनिक जागरण ने भी कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

    अब प्रशासन इसे लेकर गंभीर हो गया है। अब यहां पर 100 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा लिंक मार्ग गुरुवार तक बनाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्देश दिया है।

    डीएम ने निरीक्षण के दौरान लिया निर्णय

    डीएम ने रामगढ़ रोड़ स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के समीप आमजन एवं वाहनों के आवागमन में हो रही असुविधा के निस्तारण हेतु तहसीलदार सदर अमित सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए मौके पर ही निर्माण एजेंसी के साथ विस्तृत वार्ता की गई तथा आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए।

    निरीक्षण के दौरान यह निर्णय लिया गया कि रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग से 100 मीटर लंबा एवं पांच मीटर चौड़ा वैकल्पिक लिंक मार्ग तत्काल तैयार कराने का निर्देश दिया। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि गुरुवार तक लिंक मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

    केवल हल्के वाहन जाने की अनुमति

    साथ ही यह भी तय किया गया कि जब तक लिंक मार्ग तैयार नहीं हो जाता, तब तक रेलवे ओवरब्रिज के पूर्वी हिस्से में कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा, जिससे आमजन के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। रोड पर केवल हल्के वाहन यानी दो पहियां व चार पहिया वाहन जाने की अनुमति रहेगी।

    खबरें और भी

    डीएम तत्काल अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लिंक मार्ग तैयार होने के बाद दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का आवागमन और सुगमता से हो सकेगा तथा स्थानीय नागरिकों को आवागमन में हो रही असुविधा से राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- बस्ती रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, 25 जुलाई से बदलेगा शहर का यातायात रूट

    यह भी पढ़ें- लखनऊ को बड़ी सौगात, 2476 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर; फुट ओवरब्रिज से जुड़ेंगे बापू-लोक और विधान भवन