उन्नाव में दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो की मौत
उन्नाव के बांगरमऊ में गोसवा-पतेलीखेड़ा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो चालकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम ...और पढ़ें

ब्रजेश कुमार यादव और संदीप उर्फ सर्वेश का फाइल फोटो। स्वजन
HighLights
उन्नाव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर
हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हुई
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद सहयोगी, बांगरमऊ (उन्नाव)। बेहटा मुजावर क्षेत्र में गोसवा - पतेलीखेड़ा मार्ग पर बरगदिया बाबा मंदिर के पास दो बाइकों में आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में चीत्कार मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफीपुर क्षेत्र के लाल मवई गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप उर्फ सर्वेश हरदोई जिले के संडीला के मुरादनगर में एमपीएल फैक्ट्री में मजदूरी करता था। लगभग दो दिन पहले स्वजन से मिलने गांव आए थे। शुक्रवार शाम बाइक से गांव से संडीला लौट रहा था। जैसे ही इसकी बाइक बेहटा मुजावर क्षेत्र में गोसवा-पतेलीखेड़ा मार्ग पर पतेलीखेड़ा पुल से लगभग दो किमी आगे बढ़ी तभी बरगदिया बाबा मंदिर के पास सामने से आ रहे बेहटा मुजावर के सबलीखेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय ब्रजेश कुमार यादव की बाइक में आमने- सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर घायल हो गए।
सीएचसी में डाक्टर ने दोनों को ब्रजेश कुमार यादव और संदीप उर्फ सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही बांगरमऊ सीएचसी पहुंची संदीप की पत्नी सरिता पति का शव देखते ही बेहोश हो गई। दिवंगत अपने पीछे तीन बच्चों अमन, अंशिका और संजू को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया। पत्नी ने बताया कि दिवंगत हेलमेट लगाए था। वहीं ब्रजेश अविवाहित और दो भाइयों रमाकांत और राजीव कुमार से छोटा था शादी न होने के कारण वह राजीव कुमार के पास रहकर खेती करता था। एसओ राजकुमार ने बताया दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजें गए हैं।
इधर, एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक की मौत
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सिरधरपुर गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र के ग्राम शाहपुर पवार निवासी 30 वर्षीय दीपू पाल गुजरात के सूरत में रहकर धागा मिल में मजदूरी करता था। स्वजन के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले ही वह लौटा था। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे उसके मामा कानपुर जिले के उत्तरीपूरा निवासी कुलदीप उसके घर आ रहे थे।
खबरें और भी
हेलमेट न लगाए होने पर आई गंभीर चोटें
गांव पहुंचने से पहले आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मामा कुलदीप रास्ता भटक गए। तो फोन के भांजे दीपू को सूचना दी। मामा के रास्ता भटकने पर दीपू उन्हें लेने आगरा लखनऊ-एक्सप्रेसवे के पास जा रहा था। तभी सर्विस लेन पर सामने से आ रही दूसरी बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण दीपू के सिर में गंभीर चोटें आ गई। सीएचसी में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिवंगत दो भाइयों में बड़ा था मौत से मां सुनीता समेत अन्य स्वजन बेहाल है। भाई की मौत की सूचना पर छोटा भाई प्रदीप भी बांगरमऊ के लिए निकल पड़ा। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं, वाहन की टक्कर से साइकिल सवार श्रमिक की मौत
दही क्षेत्र में कानपुर लखनऊ हाईवे पर हंस धर्म कांटे के पास साइकिल सवार 45 वर्षीय राजू को वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर स्वजन एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गए भेजा, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे विपिन ने बताया उसके पिता राजू गहरा के पास ठेकेदार के साथ डिवाइडर पर काम करने गए थे। जहां से आने में देरी हो गई। साइकिल से लौटते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौत हो गई। घटना से आहत पत्नी शिवदेवी बेटे राहुल और विपिन का रो-रो कर बेहाल हैं। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।