Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi आज काशी में: ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’, 2 नई अमृत भारत ट्रेनों की देंगे सौगात

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 09:17 AM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वह 'जनआक्रोश महिला सम्मेलन' को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे नारी वंदन संशोधन विधेयक ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पीएम मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर

    2. 'जनआक्रोश महिला सम्मेलन' को करेंगे संबोधित

    3. दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। वह ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे और इस मंच से नारी वंदन संशोधन विधेयक को लेकर अपनी बात रखेंगे। इस दौरान वह बनारस से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के लिए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

    प्रधानमंत्री आज काशी में, ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ को करेंगे संबोधित

    प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। शाम पांच बजे बरेका इंटर कालेज मैदान में बने मंच से वह महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

    बुधवार को वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे

    पार्टी ने सम्मेलन में करीब 50 हजार महिलाओं की भागीदारी का दावा किया है। पीएम मोदी की 2014 के बाद काशी की यह 53वीं यात्रा होगी। अगले दिन बुधवार को वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे फिर बाबतपुर एयरपोर्ट से हरदोई के लिए रवाना हो जाएंगे। हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होना है।

    यह भी पढ़ें- झालमुड़ी पर राजनीति, EVM पर सवाल और पीएम मोदी का खुला पत्र; बंगाल के दूसरे चरण में कई फैक्टर

    यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में कूल-कूल होगा आगरा-फर्रुखाबाद रूट के यात्रियों का सफर, AC ई-बसों का संचालन शुरू

    खबरें और भी