अल्मोड़ा में साइबर ठगों के जाल में युवक और नाबालिग, लगाई 2.53 लाख की चपत
अल्मोड़ा में साइबर ठगों ने एक युवक और एक नाबालिग को निशाना बनाकर कुल 2.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। साइबर ठगों ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में युवक और नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर 2.53 लाख की चपत लगा दी। अब पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। कहना है कि अज्ञात लोगों ने आनलाइन माध्यम से डर और धमकी का माहौल बनाया। आरोप है कि डरा धमाकर ठगों ने उसके खाते 1.10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में युवक को हुई धोखाधड़ी का पता चला।
मामले की जांच शुरू
अब पीड़ित ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज करते हुए पूरे प्रकरण में आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर, साइबर ठगो ने जनपद के भतरौंजखान निवासी नाबालिग को किसी अन्य व्यक्ति की पहचान बताकर और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए 1,44,140 रुपये की ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी
तहरीर के आधार पर साइबर थाना देहरादून से स्थानांतरित ई-जीरो एफआईआर पर संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपितों की पहचान और धनराशि के लेनदेन की जांच कर रही है।
खातों और लेनदेन का विवरण खंगाल रही पुलिस
साइबर माध्यम से आरोपितों की पहचान करने के साथ ही बैंक खातों और लेनदेन का विवरण खंगाल रही है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन, वीडियो कॉल या आनलाइन धमकी से घबराकर पैसे ट्रांसफर न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का प्रयास हो तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।