भाई को जन्मदिन पर हैम्पर भेज रही युवती से साइबर ठगी, 1500 की जगह खाते से उड़े 1.95 लाख
हरिद्वार की एक युवती अपने भाई के जन्मदिन पर ऑनलाइन हैम्पर भेजते समय साइबर ठगी का शिकार हो गई। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जन्मदिन पर अपने भाई को ऑनलाइन हैम्पर भेज रही एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने करीब 1.95 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गंगा विहार कॉलोनी, राजा गार्डन निवासी अंशिका अवस्थी ने शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को उन्होंने अपने भाई के जन्मदिन के लिए हैम्पर स्टूडियो नाम की कंपनी से व्हाट्सएप के जरिए 1500 रुपये का हैम्पर बुक कराया था। इसकी डिलीवरी 28 जुलाई को फिरोजाबाद स्थित उनके भाई के पते पर होनी थी।
दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से किया संपर्क
आरोप है कि डिलीवरी से पहले खुद को कंपनी की कर्मचारी बताने वाली श्रावरी मडाने ने दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क किया। उसने डिलीवरी चार्ज, बैंक वेरिफिकेशन, जीएसटी और अन्य औपचारिकताओं का हवाला देकर कई बार ऑनलाइन भुगतान कराया। कुल 1.95 लाख रुपये उनके खाते से निकल गए।
बाद में जब हैम्पर की डिलीवरी नहीं हुई और कंपनी से संपर्क नहीं हो सका तो उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला। इंस्पेक्टर कनखल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।