Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अल्मोड़ा में 'म्यूल अकाउंट' से दो दिन में एक करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:11 PM (IST)

    अल्मोड़ा में एक 'म्यूल अकाउंट' से दो दिन में एक करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। एनसीआरपी पोर्टल पर 16 शिकायतें भी दर्ज हैं। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध ''म्यूल अकाउंट'' मामले में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    साइबर सेल की जांच में सामने आया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अल्मोड़ा शाखा में इस एक खाते से महज दो दिनों के भीतर एक करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन किया गया। वहीं इसी एकाउंट पर एनसीआरपी पोर्टल पर 16 शिकायतें भी दर्ज की गई हैं।

    23 जून 2026 को खोला गया था खाता

    साइबर सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर धारानौला चौकी प्रभारी ने बैंक खाते की जांच की। जांच में पता चला कि खाता हरीश सिंह बिष्ट निवासी देघाट, हाल निवासी दुगालखोला के नाम पर संचालित है। जो बीते 23 जून 2026 को खोला गया।

    बैंक स्टेटमेंट के अनुसार बीते 16 और 17 जुलाई 2026 को खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ, जबकि जांच के समय खाते में 2.78 लाख रुपये से अधिक की शेष राशि मौजूद थी।

    जांच में यह भी सामने आया कि इन्हीं संदिग्ध ट्रांजेक्शनों के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर इस खाते के खिलाफ अब तक 16 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। पूछताछ में खाताधारक इतनी बड़ी धनराशि के लेन-देन का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

    पुलिस का कहना है कि बैंक अभिलेख, उपलब्ध दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, पूछताछ और एनसीआरपी शिकायतों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह खाता साइबर ठगी से अर्जित धनराशि के लेन-देन के लिए इस्तेमाल किया गया प्रतीत होता है।

    मामले में सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, अपराध से अर्जित धनराशि को छिपाने तथा पहचान के दुरुपयोग के आरोपों के तहत अज्ञात आरोपितों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

    साइबर ठगी के मामलों में पुलिस सजगता से कार्य रही है। लगातार ऐसे मामले बढ़ रहे है। म्यूल एकाउंटों पर भी पुलिस की नजर है। जागरुकता ही इससे बचाव है। - चंद्रशेखर घोड़के, एसएसपी, अल्मोड़ा

    यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़, म्यूल अकाउंट गैंग के दो सदस्य दबोचे

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में लोन का झांसा देकर खुलवाते थे 'म्यूल अकाउंट', दो जालसाज गिरफ्तार

    खबरें और भी