राहुल गांधी पर सीएम धामी का तीखा हमला, 'पहले कभी नहीं आए, अब चुनाव में आ रहे; जनता सब जानती है'
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की देहरादून में प्रस्तावित जनसभा पर निशाना साधा, कहा कि उनका उत्तराखंड से कोई वास्तविक जुड़ाव नहीं है और व ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की देहरादून में प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी आए नहीं हैं, आएंगे तो ठीक ही होगा।
उत्तराखंड की जनता से कोई जुड़ाव नहीं
चुनावी माहौल है, इसलिए राहुल गांधी के साथ अन्य दलों के नेता भी उत्तराखंड आएंगे। धामी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का उत्तराखंड की जनता से कोई वास्तविक जुड़ाव नहीं है। उनका कहना था कि यदि राहुल गांधी को प्रदेश के लोगों की चिंता होती तो वे पहले भी यहां आकर जनता का हाल-चाल जानते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के दिल में सैनिकों के प्रति सम्मान नहीं है और उन्होंने कभी प्रदेश की बहन-बेटियों के दुख-दर्द में साथ खड़े होने या उनके आंसू पोंछने का प्रयास नहीं किया। धामी ने दावा किया कि उत्तराखंड की जनता सब कुछ देख और समझ रही है तथा चुनाव में इसका जवाब देगी।