Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अल्मोड़ा में कांग्रेस का विजय मार्च: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया जनआंदोलन की जीत

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:24 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अल्मोड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी ने विजय मार्च निकाला। कांग्रेस ने इसे जनदबाव और विपक्ष के संघर्ष की जीत बताय ...और पढ़ें

    अल्मोड़ा गांधी पार्क से विजय रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।

    अल्मोड़ा गांधी पार्क से विजय रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।

    HighLights

    1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च

    2. कांग्रेस ने इस्तीफे को जनदबाव और विपक्ष के संघर्ष की जीत बताया

    3. शहीद स्मारक पर सभा कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की

    संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने अल्मोड़ा में विजय मार्च निकाला।

    कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए, जहां से माल रोड होते हुए शहीद स्मारक तक मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए इस्तीफे को जनदबाव और विपक्ष के संघर्ष की जीत बताया।

    शहीद स्मारक पर आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्र, युवा और विपक्ष लगातार शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे, जिसके चलते सरकार को यह फैसला लेना पड़ा।उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और जनआंदोलन की जीत है।

    वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर आगे भी संघर्ष जारी रखेगी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता ओर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाती रहेगी।

    यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, विधायक मनोज तिवारी,नगर अध्यक्ष तारा चंद,तारा चंद्र जोशी, शोभा जोशी, लीला जोशी, रंजना टम्टा, शहजाद कुरैशी, प्रदीप बिष्ट, संदीप जंगपांगी, जया जोशी, निर्मला काण्डपाल, जिलाध्यक्ष युकां संजु कठायत, विकास कुमार, सतीश नयाल, जगदीश राम, देवेंद्र धौनी, किरन आर्या, तारा चंद्र साह, संजय दुर्गापाल, विनीत कुमार, अंबीराम आर्या, हरीराम आर्या, मनोज वर्मा, पूरन रौतेला, एनडी पांडे, अमरजीत सिंह

    यह भी पढ़ें- धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अल्मोड़ा में छात्रों ने खत्म किया अनशन, माल रोड पर निकाला विजय जुलूस

    यह भी पढ़ें- पेपर लीक पर अल्मोड़ा के छात्रों में गुस्सा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना