बागेश्वर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, घर के पास पेड़ से लटका मिला शव
बागेश्वर के कांडा तहसील में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव घर के पास पेड़ से लटका मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। कांडा तहसील के बांसतोली गांव में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
महिला का शव रविवार को उसके घर के समीप एक पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही कांडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी पर्दाफाश नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्वजन भी गहरे सदमे में हैं। बताया गया कि मृतका का पति निजी नौकरी करता है।
थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर में बादलों का डेरा: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, पेयजल और सड़क यातायात प्रभावित
यह भी पढ़ें- बागेश्वर में निर्माण कार्य के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में कोहराम