Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गुरुवार को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:10 PM (IST)

    बागेश्वर में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के कारण 30 जुलाई, गुरुवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. बागेश्वर में 30 जुलाई, गुरुवार को स्कूलों में अवकाश घोषित

    2. ऑरेंज अलर्ट के कारण कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

    3. भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की संभावना के चलते निर्णय

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 जुलाई, गुरुवार के लिए जारी आरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

    यह आदेश कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की है।

    छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

    साथ ही स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    जिला प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में आज अत्यंत तीव्र बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बुधवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

    खबरें और भी