बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: खजाने के साथ आरोपितों की संपत्ति भी खंगाल रही एसआइटी
एसआईटी बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति और वीआईपी दर्शन से हुई आय की जांच कर रही है। ...और पढ़ें

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला।
HighLights
एसआईटी बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले की गहन जांच कर रही है
गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति और वीआईपी दर्शन आय खंगाली जा रही
मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की रिमांड से जांच में तेजी आएगी
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआइटी अब गिरफ्तार आरोपितों की संपत्ति के साथ वीआइपी दर्शन से हुई आय के रिकार्ड खंगालने में भी जुट गई है।
एसआइटी को सूचना मिली है कि मुख्य आरोपित ने देहरादून में एक बड़े भूखंड का सौदा किया है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है।
एसआइटी आय-व्यय के रिकार्ड से न केवल खजाने मिलान रही है, बल्कि गिरफ्तार आरोपितों वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल व सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान की संपंत्ति की भी जांच कर रही है। इससे कई सूत्र हाथ लग सकते हैं।
बताया जा रहा कि मंदिर समिति के कुछ अन्य बड़े अधिकारी व कर्मचारी भी एसआइटी के राडार पर हैं।
सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपित नौटियाल की पुलिस रिमांड मिलने पर जांच में तेजी आने की उम्मीद है। इसके बाद आरोपित के बदरीनाथ स्थित आवास की भी तलाशी ली जा सकती है।
बीकेटीसी की जांच कमेटी में शामिल अधिकारियों के बयान दर्ज
गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय जांच समिति ने चढ़ावा चोरी मामले में उन अधिकारियों के बयान दर्ज किए हैं, जो बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की जांच समिति में शामिल थे।
उनके बयान बीकेटीसी के देहरादून स्थित कार्यालय में दर्ज किए गए। बीकेटीसी की चार सदस्यीय समिति अपनी जांच रिपोर्ट गढ़वाल कमिश्नर को सौंप चुकी है।
इसके अलावा बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने भी कमिश्नर से मुलाकात जांच की प्रगति पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: मुख्य आरोपित की पुलिस कस्टडी रिमांड पर अब 25 जुलाई को होगी सुनवाई
यह भी पढ़ें- चारधाम अपडेट: बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा सुचारू, 9 ग्रामीण सड़कें अब भी बंद