Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साधारण परिवार की बेटी ने जीता Femina Miss India Uttarakhand का ताज, वर्तमान में कर रही फिजियोथेरेपी का कोर्स

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 10:24 PM (IST)

    चमोली के किरुली गांव की आंचल फर्स्वाण ने फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का खिताब जीता है। देहरादून में फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रहीं आंचल ने अपनी प् ...और पढ़ें

    फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 का खिताब जितने वाली चमोली की आंचल फर्स्वाण।

     फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 का खिताब जितने वाली चमोली की आंचल फर्स्वाण।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। सीमांत जनपद चमोली के बंड क्षेत्र स्थित पीपलकोटी के किरुली गांव की बेटी आंचल फर्स्वाण ने फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

    आंचल वर्तमान में देहरादून के रायपुर में रहकर फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही हैं और साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

    उनके पिता रविन्द्र फर्स्वाण भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनके दादा स्वर्गीय गजपाल फर्स्वाण भी सेना में सूबेदार रहे हैं।

    femina miss india

    देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में राज्यभर से 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें आंचल ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए ताज अपने नाम किया।

    _anchal farswan

    आंचल की इस सफलता पर उनके गांव किरुली समेत पूरे बंड क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया है।

    anchal farswan won the title

    अब वह मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी और राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

    यह भी पढ़ें- चमोली की आंचल फर्स्वाण बनीं फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026, अब मुंबई में करेंगी प्रतिनिधित्व

    यह भी पढ़ें- Miss World के इत‍िहास में भारत के नाम रहे सबसे ज्‍यादा ताज, नंद‍िनी ने बढ़ाया मान पर रह गईं एक कदम पीछे