Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंपावत के लोगों को बड़ी राहत, बनबसा स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:41 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी है। इससे चंपावत और सी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चंपावत जनपद के लोगों को रेल सुविधा के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिल गई है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है, जिससे चंपावत और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि आठ जुलाई 2026 को बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव का अनुरोध प्राप्त हुआ था। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर सहमति देते हुए ट्रेन के नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

    जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस निर्णय से जनपद चम्पावत और सीमांत क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

    उन्होंने इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। बनबसा रेलवे स्टेशन पर इस नई सुविधा के शुरू होने से टनकपुर, चम्पावत और आसपास के सीमांत क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे रोजगार, व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- फोरलेन बनेगा बांदा-बहराइच हाईवे, अयोध्या और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी

    यह भी पढ़ें- तमिलनाडु एक्सप्रेस में मिला शव: आगरा में ट्राली बैग में मानव अवशेष मिलने से सनसनी

    खबरें और भी