कुत्ते का पीछा कर घर के अंदर घुसा गुलदार, बहादुर बेटी ने बचाई पिता की जान
चंपावत के सिमल्टा गांव में एक गुलदार घर में घुस गया और पिता पर हमला कर दिया। बहादुर बेटी ने पिता को बचाया और गुलदार को कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चंपावत। घर के अंदर घुसे गुलदार ने पिता पर हमला किया तो बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए न केवल पिता को गुलदार के चंगुल से आजाद कराया अपितु बाहर से दरबाजा बंद कर गुलदार को कमरे में कैद कर लिया।
बेटी के इस साहस को हर कोई सलाम कर रहा है। फिलहाल गुलदार के हमले में घायल पिता का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वन विभाग ने गुलदार को रेस्क्यू कर लिया है।
घटना जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर सिमल्टा गांव की है। शुक्रवार की रात नौ बजे करीब एक गुलदार कुत्ते का पीछा करते-करते सुरेश चंद्र पांडेय के घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि गृह स्वामी सुरेश पांडेय भोजन करने के बाद कमरे में टीवी देख रहे थे।
गुलदार ने हमला बोल दिया
अचानक गुलदार को कमरे में देख उनके होश उड़ गए। शोरगुल करते ही गुलदार ने उनपर हमला बोल दिया। पिता का शोर सुनते ही माइके आई उनकी व्याहित बेटी किरन पांडेय मौके पर पहुंची और साहस का परिचय देते हुए पिता को कमरे से बाहर निकाला और दरबाजा बंद कर गुलदार को अंदर कैद कर लिया। इस दौरान गुलदार ने कमरे के अंदर टीवी देख रहे गृह स्वामी सुरेश चंद्र पांडेय पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
घर में गुलदार के घुसने की सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद कमरे में बंद गुलदार को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर लिया।
खबरें और भी
डिप्टी रेंजर चतुर सिंह मेहरा ने बताया कि गुलदार के हमले में गृह स्वामी सुरेश चंद्र पांडेय घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
डाक्टरों के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़कर रेंज मुख्यालय लाया गया है, जिसे रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।