उत्तराखंड के धाकड़ सीएम के पांच साल, धामी की विधानसभा होने से चमक रहा चंपावत
धामी सरकार के चार वर्षों में चंपावत में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और कनेक्टिविटी सहित 188 से अधिक बड़े-छोटे विकास कार्य हुए हैं। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चंपावत । धामी सरकार के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन वर्षो में प्रदेश के लिए क्या किया है और अपने जिले व विधानसभा के को क्या दिया है तो इसकी लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है। कुल मिलाकर जिले में उनकी घोषणाओं में शामिल चंपावत के लिए 188 से अधिक बड़े-छोटे कार्य धरातल पर हैं।
इसमें कई कार्य पूरे हो चुके हैँ, तो कई गतिमान है। बड़े प्रोजेक्ट्स की बात करेें तो प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कालेज, गोल्ज्यू कारिडोर, शारदा कारिडोर, ड्राई पोर्ट, आईएसबीटी, साइंस सेंटर आदि प्रमुख हैं।
महिला स्पोर्ट्स कालेज
चंपावत में विकास के लिए धामी सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जिसमें हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य धरात पर लाने का काम चल रहा है। इसमें बड़े प्रोजेक्ट में यातायात को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम, टनकपुर के कार्यशाला परिसर में लगभग 237 करोड़ 74 लाख की धनराशि से आधुनिक अंतरराज्यीय बस स्टेशन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका काम करीब 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
वहीं प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कालेज का निर्माण करीब 256 करोड़ की लागत से गतिमान है। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा आठ करोड़ 99 लाख की लागत से राजकीय वृद्धाश्रम, सात करोड़ 99 लाख की धनराशि से फायर स्टेशन का निर्माण का कार्य गतिमान है।
बाढ़ से निपटने के लिए बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दायें पार्श्व पर (तटबंध) बाढ सुरक्षा निर्माण कार्य 15 करोड़ 68 लाख की धनराशि स्वीकृत है और कार्य भी गतिमान है। पत्रकार एवं छायाकार की सुविधा के लिए टनकपुर में 14 करोड़ 25 लाख की धनराशि से मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस एवं कम्यूनिटी हॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
खबरें और भी
इसके अलावा चंपावत तहसील भवन निर्माण कार्य 13 करोड़ 86 लाख की धनराशि से किया जा रहा है। नायकगोठ गांव से हनुमानगढी खेतखेडा थ्वालखेडा मोटर मार्ग पर 125 मी स्पान आर्च मोटर सेतु का निर्माण 13 करोड़ 77 लाख से पूर्ण कर लिया गया है।
शिक्षा
- खेतीखान आईटीआई में लाईब्रेरी, कंप्यूटर लैब का निर्माण एक करोड़ 29 लाख की धनराशि से किया जा रहा है
- लोहाघाट में डा. आंबेडकर भवन का निर्माण दो करोड 83 लाख की धनराशि से किया जा रहा है।
- राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट में महिला छात्रावास का निर्माण चार करोड़ 23 लाख की धनराशि से किया गया है।
- राजकीय डिग्री कालेज पाटी में भवन निर्माण का कार्य पांच करोड़ 76 लाख की धनराशि से किया गया है।
- चंपावत में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर में केंद्रीय पुस्तकालय, परिसर की चाहरदीवारी एवं मिनी स्पोर्टस स्टेडियम के निर्माण कार्य 20 करोड़ 46 लाख की धनराशि स्वीकृत।
- चंपावत में नये नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास निर्माण तीन करोड़ 20 लाख की धनराशि से किया जा रहा है, कार्य गतिमान।
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय भजनपुर में एक फ्लोर और चार अतिरिक्त कक्ष 74 लाख की धनराशि से पूर्ण कर लिया गया है।
- जिले के 100 सरकारी विद्यालयों का रूपांतरण चार करोड़ 90 लाख की धनराशि से किया जा रहा है, कार्य गतिमान।
- राजकीय इंटर कालेज टनकपुर में एक पुस्तकालय का निर्माण तीन करोड़ पांच लाख की धनराशि से किया जा रहा है, कार्य गतिमान।
- राजकीय इंटर कालेज चंपावत में छात्रावास के लिए पांच करोड़ 34 लाख की धनराशि से किया जा रहा है, कार्य गतिमान।
- जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली, चंपावत के विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मल्टी परपस हाल (बहुउद्देशीय सभागार) का निर्माण तीन करोड़ 73 लाख की धनराशि से किया जा रहा है, कार्य गतिमान ।
- राजकीय प्राइमरी पाठशाला फागपुर व जूनियर हाईस्कूल फागपुर का रूपांतरण, स्मार्ट कक्षों का निर्माण 76 लाख की धनराशि से पूर्ण कर लिया गया है।
- टनकपुर में डा. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, में पांच करोड़ 75 लाख की धनराशि से 66 बेडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य 82 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। कार्य गतिमान है।
- 18 करोड़ की लागत से पालीटेक्निक कालेज चंपावत के भवन निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
- पालीटेक्निक कालेज टनकपुर के भवन निर्माण 16 करोड़ की लागत से पूर्ण कर लिया गया है।
पर्यटन
- 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत चंपावत नगर में हिमाद्री इम्पोरियम केंद्र का निर्माण एक करोड़ 31 लाख की धनराशि से पूर्ण कर लिया गया है।
- जनपद में अखिल भारतीय स्तर पर पर्यटन मानचित्र में लाने के लिये पर्यटन विभाग विशेष कार्य योजना की गयी है।
- पूर्णागिरि-ठुलीगाड़ पार्किंग के लिए 30 करोड़ 81 लाख की धनराशि स्वीकृत ।हाघाट शहर के अंतर्गत सात करोड़ आठ लाख की लागत से तीन स्थलों टीआरसी, नगरपालिका, गैस गोदाम लोहाघाट पर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं।
- रीठा साहिब, देवीधूरा में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
- एबट माउंट में एक करोड 31 लाख की धनराशि से हैलीपोर्ट का निर्माण कार्य किया गया है। अग्निशमन यंत्रो की स्थापना का कार्य 58 लाख की धनराशि से किया गया है।
- लोहाघाट के पंचेश्वर में एग्लिंग सेन्टर का निर्माण 98 लाख की धनराशि से किया गया है।
आस्था
- मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पाताल रूद्रेश्वर के विकास के लिए दो करोड़ 29 लाख की लागत से कार्य किया जा रहा है।
- रीठा साहिब में कार पार्किंग का निर्माण कार्य नौ करोड 88 लाख की धनराशि से किया गया है।
- कुमांऊ के प्रमुख 17 मंदिरों को मानस खंड कोरिडोर के रूप में विकसित किये जाने के लिए 14 करोड़ 87 लाख की धनराशि से किया जा रहा है, कार्य गतिमान।-
- पूर्णागिरि क्षेत्र में लादीगाड पंपिंग योजना का निर्माण आठ करोड़ 11 लाख की धनराशि से किया जा रहा है, कार्य गतिमान।
- खेतीखान में सूर्य मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य 69 लाख की धनराशि से किया जा रहा है।
स्वास्थ्य
- राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनांतर्गत टनकपुर में 50 शैय्यायुक्त आयुष चिकित्सालय के भवन निर्माण 19 करोड 81 लाख की लागत से किया जा रहा है।
- करीब 20 करोड़ की लागत से सीसीयू का निर्माण।
- 3.5 करोड़ की लागत से पीआईसीयू का निर्माण।
- एमआरआई मशीन का लोकार्पण।
- चिकित्सालयों का उच्चीकरण और मरम्मत।
पेयजल
- पूर्णागिरि क्षेत्र में लादीगाड पंपिंग योजना का निर्माण आठ करोड़ 11 लाख की धनराशि से किया जा रहा है, कार्य गतिमान।
- लोहाघाट टाउन पंपिंग (सरयू लिफ्ट पेयजल योजना) के निर्माण हेतु 84 करोड 45 की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। सहित अन्य पंपिंग योजनाएं गतिमान है।
कुछ बड़े प्रोजेक्ट
- जनपद चंपावत के अन्तर्गत शारदा घाट पुनर्विकास (प्रथम चरण) के कार्य के लिए 107 करोड़ 35 लाख की धनराशि स्वीकृत।
- टनकपुर में इंटीग्रेटेड काउड मैनेजमेंट सेंटर के लिए 106 करोड़ 60 लाख की धनराशि स्वीकृत।
- चंपावतच में सिटी ड्रेनेज प्लान (प्रथम चरण) के कार्य के लिए 66 करोड़ 49 लाख की धनराशि स्वीकृत ।
- डेवलेपमेंट आफ इकोलोजिकल कारिडोर, नायक-खेरा फॉर डिजास्टर रेजिलिएंस के कार्य हेतु 85 करोड़ 23 लाख की धनराशि स्वीकृत।
- टनकपुर में नवीन राज्य अतिथि गृह का निर्माण कार्य 61 करोड़ 79 लाख की धनराशि से किया जा रहा है, कार्य गतिमान।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिला मुख्यालय में रु. 55 करोड 53 लाख की लागत से साइंस सेंटर के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसका कार्य गतिमान है।
- जिला कारागार में आवासीय एवं अनावासीय भवन के निर्माण कार्य55 करोड़ 68 लाख धनराशि की लागत से किया जा रहा है, कार्य गतिमान ।
- टनकपुर में ग्राम पंचायत नायकगोठ के किरोड़ा नाले में 480 मी0 एवं 120 मीटर स्पान पुल का निर्माण 48 करोड़ 37 लाख की धनराशि से किया जा रहा है, कार्य गतिमान।
बाढ़ से बचाव के लिए
बूम नदी से टनकपुर के शारदा नदी के दांये पर (तटबंध) बाढ़ सुरक्षा (शारदा नदी के दांये पार्श्व पर बसे ग्राम बसानी गोठ सुवागोठ, गैण्डाखाली नं0-3 की सुरक्षा हेत बाढ़ सरक्षा कार्य) के निर्माण को 32 करोड 92 लाख की धनराशि स्वीकृत।