रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस शुरू, पीलीभीत ट्रेन का शाहजहांपुर तक विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड' साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ किया और 'टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी' का शाहजहांपुर तक ...और पढ़ें

'टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड' साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ।
HighLights
टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का विधिवत शुभारंभ
टनकपुर-पीलीभीत सवारी गाड़ी का शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार
उत्तराखंड-यूपी के यात्रियों, व्यापार और पर्यटन को मिलेगी नई गति
जागरण संवाददाता, चंपावत। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 'टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड' साप्ताहिक एक्सप्रेस का विधिवत शुभारंभ किया।
इसके साथ ही उन्होंने 'टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी' के शाहजहांपुर तक हुए मार्ग विस्तार को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।
वहीं, टनकपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर और इज्जतनगर मंडल की डीआरएम वीणा सिन्हा सहित कई वरिष्ठ रेल अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई गति
इन नई रेल सेवाओं और मार्ग विस्तार से उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों, छात्रों, किसानों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस नई कनेक्टिविटी से क्षेत्र के कृषि और अन्य उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे, जिससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेल गाड़ियों में 20 दिन तक नो-रिजर्वेशन, वेटिंग लिस्ट भी है बहुत लंबी
यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें: बेतिया-मझोलिया रेलखंड पर कार्य के चलते 3 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, बदला रहेगा रूट