Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रीगण ध्यान दें: बेतिया-मझोलिया रेलखंड पर कार्य के चलते 3 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, बदला रहेगा रूट

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 10:53 PM (GMT+05:30)

    पूर्व मध्य रेलवे के बेतिया-मझोलिया रेलखंड पर मेंटीनेंस कार्य के कारण 3 जुलाई को कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कई ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा, जबकि कु ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. बेतिया-मझोलिया रेलखंड पर दोहरीकरण और मेंटीनेंस कार्य

    2. 3 जुलाई को कई ट्रेनें डायवर्ट और देरी से चलेंगी

    3. बापूधाम, रक्सौल, मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी

    संवाद सूत्र, लक्सर ( हरिद्वार)। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के बेतिया-मझोलिया रेलखंड पर रेल लाइन के दोहरीकरण व मेंटीनेंस कार्य के चलते कुछ रेलगाड़ी शुक्रवार तीन जुलाई को प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा। जबकि कुछ देरी से चलेंगी।

    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस तीन जुलाई को सगौली-बेतिया-नरकटियागंज मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज मार्ग से संचालित होगी।

    रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस रक्सौल-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज मार्ग से संचालित होगी।

    जबकि मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

    मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से अपने निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से चलेगी।

    मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर जुलाई भर चलेगा ट्रैक अनुरक्षण कार्य

    उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर चार जुलाई से 31 जुलाई तक टैम्पिंग मशीन से रेल पथ का अनुरक्षण कार्य करने का निर्णय लिया है।

    इस दौरान विभिन्न तिथियों में ट्रैफिक ब्लाक रहेगा, जिससे कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से विलंब से संचालित किया जाएगा। हालांकि नौ, 18 और 28 जुलाई को ट्रैफिक ब्लाक नहीं रहेगा।

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को तीन जुलाई से 23 जुलाई तक और 29 जुलाई को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट मार्ग से चलाया जाएगा।

    वहीं जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस का तीन और 29 जुलाई तथा जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस का छह जुलाई को मार्ग परिवर्तित रहेगा।

    इन दिनों संबंधित ट्रेनों का रामपुर सहित कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा और बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।

    इसके अलावा दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस को चार से 30 जुलाई तक (24 जुलाई को छोड़कर) 45 मिनट और 24 जुलाई को 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस चार, आठ, 11 और 15 जुलाई को 30 मिनट विलंब से संचालित होगी।

    खबरें और भी

    वहीं नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस और मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर को 26 जुलाई को नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय, मार्ग और परिचालन स्थिति रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर होकर दिल्ली जाने वाली समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, यात्रियों को मिल सकेगी कंफर्म सीट

    यह भी पढ़ें- बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर दोहरा रेल ब्लॉक: दिल्ली-मुंबई की 6 ट्रेनें निरस्त, कई रूट बदले