उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन बारिश, नदी किनारों पर न जाने की अपील; एडवाइजरी जारी
चंपावत में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी किनारों से दूर रहने और स्नान न करने की अपील करते हुए एडवाइजरी जारी क ...और पढ़ें

नदियों में स्नान करने पर लगाया प्रतिबंध. Jagran
HighLights
लगातार बारिश से चंपावत में नदियों का जलस्तर बढ़ा
सिंचाई खंड लोहाघाट ने नदी से दूर रहने की अपील की
नदियों में स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध, बच्चों को दूर रखें
जागरण संवाददाता, चंपावत । लगातार दूसरे दिन जारी बारिश के चलते नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर सिंचाई खंड लोहाघाट ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बारिश में नदी से दूर रहने की अपील की है।
सहायक अभियंता, सिंचाई खंड लोहाघाट मनोज तिवारी ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में आमजन से अपील की गई है कि वे नदी किनारों पर अनावश्यक आवाजाही न करें तथा किसी भी स्थिति में नदियों में स्नान न करें।
नदियों में स्नान न करें
जनसुरक्षा की दृष्टि से नदियों में स्नान पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि नदी किनारे रहने वाले नागरिक विशेष सतर्कता बरतें तथा बच्चों को भी नदी के आसपास जाने से रोकें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करें।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मानसून अवधि के दौरान जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रशासन का सहयोग करें।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में झमाझम बरसा मानसून, चार डिग्री लुढ़का पारा; भीषण गर्मी और उमस से राहत
यह भी पढ़ें- नैनीताल में मानसून की झमाझम बारिश से झील लबालब: होटलों के रेट गिरे, पर्यटकों की भीड़ घटी