Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में झमाझम बरसा मानसून, चार डिग्री लुढ़का पारा; भीषण गर्मी और उमस से राहत

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 12:18 PM (IST)

    उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार से मूसलाधार बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मि ...और पढ़ें

    HighLights

    1. हल्द्वानी में मूसलाधार बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत

    2. तापमान चार डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस हुआ, 70 मिमी वर्षा

    3. मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर मेघ बरस रहे हैं।

    मंगलवार को मानसून के आगमन के बाद बुधवार को राज्यभर में मौसम खराब बना हुआ है। देहरादून और हल्द्वानी के जमकर बारिश हुई। कहीं बादल छाए हुए हैं तो कहीं बारिश का दौर जारी है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हल्द्वानी में सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, 24 घंटे भीतर 70 मिलीमीटर (एमएम) वर्षा रिकार्ड की गई।

    मौमस का अपडेट:

    • नैनीताल में लगातार मानसून की बारिश से आम जनजीवन प्रभावित।
    • हल्द्वानी और देहरादून में बारिश जारी।
    • आज बुधवार को भी राज्यभर में मौसम खराब बना हुआ है। कहीं बारिश जारी है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। हल्द्वानी में मंगलवार रात और बुधवार को भी बारिश होती रही। चंपावत में सुबह से ही बारिश हो रही है।
    • अल्मोड़ा में मंगलवार रात भर रुक - रूककर वर्षा के बाद सुबह आकाश बादलों से घिरा है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के बाद डीएम ने पहली से बारहवीं तक के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
    • कोटद्वार में मध्य रात्रि के बाद से रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय नई टिहरी सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से घने बादल छाए हैं। चमोली में मौसम खराब बना हुआ है। बदरीनाथ हाईवे सुचारू है।
    • हरिद्वार  जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में सुबह से हल्की वर्षा हो रही है। वर्षा से तापमान कुछ काम हुआ है।  साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। 
    • रुड़की में मौसम ने करवट बदली है। अलसुबह से रुक-रुककर वर्षा हो रही है। अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। वर्षा होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है।

    छह जुलाई तक बारिश का क्रम रहेगा जारी

    इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने छह जुलाई तक बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है। ऐसे में तपिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- जून तो सूखा गया, जुलाई में भी अच्छी बारिश के आसार नहीं; मौसम विभाग की डराने वाली भविष्यवाणी

    यह भी पढ़ें- कानपुर में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली राहत, तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना