Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: बीकेटीसी ने की अपील, जांच रिपोर्ट का करें इंतजार

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:24 PM (IST)

    बदरी-केदार मंदिर समिति की वर्चुअल बैठक में बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले की उच्चस्तरीय जांच रिपोर्ट आने तक धैर्य रखने की अपील की गई। ...और पढ़ें

    बदरीनाथ धाम।

    बदरीनाथ धाम।

    HighLights

    1. चढ़ावा हेराफेरी जांच रिपोर्ट आने तक धैर्य रखने की अपील

    2. यात्रा भत्ता दुरुपयोग के आरोपों को समिति ने बताया निराधार

    3. भविष्य में हर माह अंतिम रविवार को होगी वर्चुअल बैठक

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्यों की वर्चुअल बैठक में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण की जांच को शासन के निर्देश पर गढ़वाल कमिश्नर की अगुआई में गठित उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट आने तक सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई।

    तय हुआ कि अब हर माह अंतिम रविवार को समिति के सदस्यों की वर्चुअल बैठक आयोजित होगी।

    सदस्य महेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन और दिनेश डोभाल के संयोजन में हुई बैठक में यात्रा भत्ता राशि को लेकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित आरोपों को निराधार बताया गया।

    कहा गया कि सदस्यों ने बोर्ड व उपसमिति की बैठकों समेत विभिन्न कार्यों के लिए नियमानुसार भत्ता लिया।

    धाम में दान-चढ़ावा हेराफेरी मामले में भी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की ओर से तत्काल जांच टीम गठित करने के साथ आरोपित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया जा चुका है।

    साथ ही गढ़वाल कमिश्नर की अगुआई में भी व्यवस्थागत मामलों की जांच होनी है। इसलिए सभी सदस्यों को धैर्य के साथ जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए।

    कहा गया कि मंदिर समिति को भी और अधिक सतर्कता बरतते हुए व्यवस्थाओं में आमूल-चूल परिवर्तन के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए।

    सदस्यों के अनुसार समिति का कार्यालय ऋषिकेश में खुलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिली है। बैठक में सदस्य देवी प्रसाद देवली, राजपाल जड़धारी, राजेंद्र डिमरी, प्रह्लाद पुष्पवाण, डा. विनीत पोस्ती, राकेश भंडारी, कमला बगवाड़ी आदि ने विचार रखे।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: जरूरतमंदों को नहीं मिला दान के वाहन का फायदा, वीआईपी करते रहे सवारी

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: आरोपित प्रमोद नौटियाल ने भेजा जवाब, कहा-'मोबाइल के नीचे नोट नहीं, नोटबुक थी'