Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिगेडियर जोशी हत्याकांड: पूर्व सैनिकों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:31 AM (IST)

    सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या से पूर्व सैनिक समाज में गहरा रोष है। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ...और पढ़ें

    दिवंगत पूर्व ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के परिवारजनों को सांत्वना देते राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह। लोकभवन

    दिवंगत पूर्व ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के परिवारजनों को सांत्वना देते राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह। लोकभवन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या से पूर्व सैनिक समाज में रोष गहराने लगा है।

    गुरुवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (सेवानिवृत्त) ने डिप्टी जीओसी उत्तरांचल सब एरिया एवं स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर आरएस थापा और दून जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात की।

    कहा कि अपराधियों की गोलीबारी में एक सैन्य अधिकारी की जान जाना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    कर्नल नेगी ने कहा कि 30 मार्च को देहरादून में आपराधिक दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक सम्मानित एवं वीर सैनिक का असमय निधन दुखद घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक है।

    उन्होंने कहा कि जिस शहर में सैनिक और पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में रहते हों, वहां इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं। इस दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े सुरक्षा संबंधी मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।

    कर्नल नेगी ने प्रशासन से मांग की कि वर्तमान और पूर्व सैनिकों के परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग से प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

    प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। साथ ही सैनिक समुदाय की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखने के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन भी दिया गया।

    ब्रिगेडियर जोशी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने गुरुवार को सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    उन्होंने दिवंगत सैन्य अधिकारी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वजन से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। राज्यपाल ने स्वजन को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    कहा कि ब्रिगेडियर जोशी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राज्यपाल ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी भी ली और दुख की इस घड़ी में हरसंभव संवेदनात्मक सहयोग का भरोसा दिया।

    यह भी पढ़ें- देहरादून रिटा. ब्रिगेडियर मर्डर: पहले से ही सुर्खियों में था जेन-जी बार, अब हुए बड़े खुलासे

    यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीबारी: ब्रिगेडियर जोशी की मौत पर धामी का कड़ा रुख, दो दारोगा निलंबित

    यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीकांड: चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर, कैसे हुआ ब्रिगेडियर जोशी पर हमला