Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंतजार खत्म: Chardham Yatra की शुरुआत, इस बार चारों धाम में मानने होंगे ये पांच नियम

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 03:11 PM (IST)

    शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में चार धाम यात्रा का शुभारंभ किया। यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल को, केदारनाथ क ...और पढ़ें

    अक्षय तृतीया के मौके पर रविवार को उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

    अक्षय तृतीया के मौके पर रविवार को उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में शनिवार को चार धाम यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने यात्री बसों को हरी झंडी दिखाकर धामों के लिए रवाना किया । 

    19 अप्रैल अक्षय तृतीया के मौके पर सबसे पहले यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलेंगे। आगामी छह माह तक भक्त यहां दर्शन कर पाएंगे। वहीं केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।

    17.87 लाख श्रद्धालुओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन

    चारधाम के लिए अब तक 17.87 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। मानसून काल में अतिवृष्टि, भूस्खलन, भूधंसाव और जगह-जगह कई-कई दिनों तक मार्ग अवरुद्ध रहने के बावजूद पिछले साल चारधाम में 48.32 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे।

    चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग 15 जून तक फुल है।

    यह भी पढ़ें- चारधाम हेली सेवाओं की सुरक्षा होगी पुख्ता, डीजीसीए कर रहा हेलीपैड का गहन निरीक्षण

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा अब होगी और सुरक्षित, मिलेगी रियल-टाइम मौसम व मार्ग की जानकारी

     

    image

    बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चारधाम यात्रा सत्र सत्र 2026-27 की बजट बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया था। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में भी गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। अब श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोमूत्र, गोबर) ग्रहण करना अनिवार्य होगा। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में नई मोबाइल, फोटोग्राफी पर भी प्रतिबंध रहेगा। दोनों मंदिरों के 50 से 60 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी व मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। मंदिरों में मोबाइल रखने के लिए लॉक रूम उपलब्ध कराएंगे।

    image

    सरकार ने इस बार चारधाम में प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में विशेष पूजा शुल्क में बढ़ोतरी हुई है। अब बदरीनाथ धाम में श्रीमद्भागवत कथा कराने के लिए एक लाख रुपये का शुल्क लिया जाएगा। केदारनाथ धाम में दिन भर की पूजा के लिए 51 हजार रुपये शुल्क देना होगा। केदारनाथ धाम विशेष पूजाएं रात के समय कराई जाएंगी। दिन में श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन कराए जाएंगे।

    image

    127 पार्किंग, 177 एंबुलेंस और 1353 कैमरे

    यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हेतु 127 पार्किंग स्थल, 47 पड़ाव क्षेत्र, 57 स्वास्थ्य जांच केंद्र और 177 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। ड्रोन व सीसी टीवी सर्विलांस के माध्यम से संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। यात्रा पर नजर रखने को 21 स्थानों पर 36 एपीएनआर कैमरा, 1290 सीसी कैमरे तथा हेली यात्रा पर नजर रखने को 27 पीटीजेड कैमरा लगाए गए हैं।

    खबरें और भी

    image

    यात्रा रूट

    हरिद्वार से चारधाम यात्रा की कुल दूरी 1,600 से 1,700 किलोमीटर है। हरिद्वार-बड़कोट-यमुनोत्री-उत्तरकाशी-गंगोत्री-गुप्तकाशी-केदारनाथ-बदरीनाथ-ऋषिकेश-हरिद्वार