Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा पर बड़ा फैसला: देहरादून में रात 10 से प्रातः 4 बजे तक यात्री वाहनों का संचालन रहेगा प्रतिबंधित

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 10:41 PM (IST)

    चारधाम यात्रा को देखते हुए रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्री वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। चारधाम यात्रा को देखते हुए जनपद में रात 10 से प्रात: चार बजे तक यात्री वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

    रात्री 10 बजे से प्रातः चार बजे तक भारी वाहनों का आवागमन संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाना, चौकी व चेकपोस्ट के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इस संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    एसएसपी ने बताया कि वर्तमान में जारी चारधाम यात्रा के सकुशल यातायात व्यवस्था के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

    पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र से प्राप्त निर्देशों के व आयुक्त गढ़वाल मंडल के अनुपालन में यात्री वाहनों व भारी वाहनों के संचालन का समय निर्धारित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि प्रातः चार बजे से रात्रि 10 बजे तक यात्री वाहन संचालित होंगे, लेकिन रात्रि 10 बजे से प्रातः चार बजे तक यात्री वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

    वहीं रात्रि 10 बजे से प्रातः चार बजे तक भारी वाहनों का आवागमन संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाना, चौकी व चैकपोस्ट के अंतर्गत संचालित किया जाएगा।

    रात में हादसों का खतरा देख लिया निर्णय

    रात्रि के समय सड़कों पर भारी वाहन दौड़ते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। हादसे रोकने के लिए एसएसपी की ओर से यह दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को रात के समय बैरियर पर चेकिंग करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीर्थयात्रियों में केदारनाथ धाम के लिए अधिक उत्साह

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सरकार हुई सख्त