Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सरकार हुई सख्त

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 08:24 PM (IST)

    सरकार चारधाम यात्रा को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर सख्त कार्रवाई करेगी। रुद्रप्रयाग में एक वीडियो के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई ...और पढ़ें

    अफवाह फैलाने वाले दोषियों के विरुद्ध तुरंत एफआइआर समेत कानूनी कार्रवाई की जाएगी

     अफवाह फैलाने वाले दोषियों के विरुद्ध तुरंत एफआइआर समेत कानूनी कार्रवाई की जाएगी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। चारधाम यात्रा के बारे में किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह या दुष्प्रचार पर सरकार सख्ती से पेश आएगी।

    ऐसे मामले को जीरो टालरेंस के अंतर्गत लेते हुए दोषियों के विरुद्ध तुरंत एफआइआर समेत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म की पूरे सप्ताह 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

    रुद्रप्रयाग जिले में इंटरनेट मीडिया मानीटरिंग के दौरान एक ऐसा वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन से वंचित करने की गलत जानकारी प्रसारित की जा रही थी।

    इस प्रकरण में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही, ऐसे चार-पांच संदिग्ध वीडियो भी चिह्नित किए गए हैं।

    चारधाम यात्रा के सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है।

    यात्री सुविधाओं स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा एवं डिजिटल मानीटरिंग को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित हों, इसके लिए हर स्तर पर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

    सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर चार धाम यात्रा के संबंध में भ्रामक, अपुष्ट एवं तथ्यहीन वीडियो सामग्री प्रसारित कर आम जनमानस को भ्रमित करने तथा राज्य की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

    रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग में ऐसे ही एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ हो चुकी है। अन्य चार-पांच संदिग्ध वीडियो की गहन जांच की जा रही है।

    मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि चार धाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्था पूर्णतः सुचारू हैं और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह या दुष्प्रचार सहन नहीं किया जाएगा।

    श्रद्धालुओं एवं इंटरनेट मीडिया उपयोगकर्ताओं से आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करने और भ्रामक सामग्री को साझा करने से बचने की अपील की गई है।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में 25 अप्रैल से शुरू होंगी आरती व नित्य पूजा, इससे जुड़ी है अनोखी परंपरा

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम जाने के लिए बनेगा नया रास्ता, दो टनल बढ़ाएगी ऑल वेदर रोड कनेक्टिविटी