Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ धाम में 25 अप्रैल से शुरू होंगी आरती व नित्य पूजा, इससे जुड़ी है अनोखी परंपरा

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 07:30 PM (IST)

    केदारनाथ मंदिर में शनिवार से नित्य आरती और पूजा शुरू होगी, जो बाबा भुकुंट भैरव मंदिर के कपाट खुलने के बाद ही संभव है। बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट ख ...और पढ़ें

    HighLights

    1. शनिवार को खुलेंगे बाबा भुकुंट भैरव मंदिर के कपाट

    2. केदारनाथ मंदिर में नित्य आरती व पूजा होगी शुरू

    3. बुधवार को खुले थे केदारनाथ धाम के मुख्य कपाट

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारपुरी के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव मंदिर के कपाट शनिवार को भक्तों के लिए खोले जाएंगे। परंपरा के अनुसार भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद ही केदारनाथ मंदिर में आरती और नित्य पूजा शुरू होंगी। भैरव मंदिर केदारनाथ मंदिर से 500 मीटर दूर बायीं पहाड़ी पर स्थित है।

    परंपरा के अनुसार भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद ही केदारनाथ मंदिर में नित्य पूजा के साथ भोग लगाया जाता है। अभी केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालु सिर्फ दर्शन कर पा रहे हैं।

    भैरवनाथ मंदिर के पुजारी अरविंद शुक्ला ने बताया कि शनिवार सुबह विधि-विधान से मंदिर के कपाट खोले जाएंगे और फिर केदारनाथ मंदिर में सुबह-शाम की नित्य आरती शुरू हो जाएगी।

    छह महीने बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट

    छह महीने के शीतकालीन प्रवास के बाद बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बुधवार को खोल दिए गए हैं।

    अब अगले छह महीनों तक देश-विदेश से आने वाले भक्त केदारपुरी में दर्शन कर सकेंगे। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे और पहले ही दिन 20 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।

    विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बुधवार सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” और “जय श्री केदार” के जयघोष से गूंज उठा। परंपरा के अनुसार पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई।

    शीतकाल में ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान रहने के बाद अब बाबा केदारनाथ पुनः अपने धाम में विराजमान हो गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम जाने के लिए बनेगा नया रास्ता, दो टनल बढ़ाएगी ऑल वेदर रोड कनेक्टिविटी

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने शेयर की केदारनाथ धाम की अद्भुत तस्वीरें, सात बार कर चुके हैं दर्शन