Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीर्थयात्रियों में केदारनाथ धाम के लिए अधिक उत्साह

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 10:00 PM (IST)

    हिमालय की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, विशेषकर केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड संख्या में यात्री दर्शन कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का तांता उमड़ा हुआ है। शुक्रवार को भी हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन को धाम पहुंचे। फोटो: साभार- सतीश. गैरोला, स्थानीय निवासी

    रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का तांता उमड़ा हुआ है। शुक्रवार को भी हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन को धाम पहुंचे। फोटो: साभार- सतीश. गैरोला, स्थानीय निवासी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता देहरादून। हिमालय की चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है। तीन दिन में ही केदारनाथ धाम पहुंचकर 93252 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

    केदारनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन रिकार्ड 38 हजार यात्रियों ने दर्शन किए थे।

    केदारनाथ में दर्शन को लंबी लाइन लग रही है। प्रशासन के लिए भीड़ प्रबंधन बड़ी चुनौती है, लेकिन बेहतर व्यवस्थाओं के चलते यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। छह दिनों में चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 1.82 लाख पार कर चुकी है।

    Chardham Yatra Kedarnath

    19 अप्रैल से गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। 22 अप्रैल को केदार धाम के कपाट खुले थे।

    केदारनाथ धाम में पहले दिन 38 हजार, दूसरे दिन 25 हजार से अधिक और तीसरे दिन 30 से अधिक यात्रियों ने बाबा के दर्शन किए। यहां आने वाले श्रद्धालु तीर्थाटन के साथ ही पर्यटन का भी आनंद ले रहे हैं।

    श्रद्धालुओं में ऐसा उत्साह है कि कठिन पैदल मार्ग और मौसम की चुनौतियों के बावजूद उनके कदम आगे बढ़ते जा रहे हैं।

    हर पड़ाव पर आस्था और संस्कृति की बहुरंगी झलक देखने को मिल रही है। गंगोत्री व यमुनोत्री में भी यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।

    छह दिनों में दोनों धामों में 64 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों में भी उत्साह है। गुरुवार से शुरू हुई यात्रा में पहले दिन 14 हजार से अधिक तो शुक्रवार को 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन को पहुंचे।

    भ्रामक सूचना प्रसारित करने पर कार्रवाई

    केदारनाथ यात्रा से संबंधित भ्रामक सूचना व रील्स प्रसारित करने पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

    पुलिस का इंटरनेट मीडिया मानिटरिंग सेल ने ऐसे अन्य संदिग्ध वीडियो व फार्म्स को भी चिह्नित किए है।

    शुक्रवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यात्रियों से बातचीत कर फीड बैक लिया।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए डीएम ने संभाली कमान, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ में फर्जी दानपात्र पर डीएम की सख्त कार्रवाई, यात्रा व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति के पहुंचने पर तीर्थयात्रियों ने उठाए सवाल, पूछताछ का वीडियो हो रहा है वायरल

    खबरें और भी