डाट काली मंदिर का 223वां वार्षिकोत्सव: मंगलवार को होगा जागरण, भक्त झूम उठेंगे भजनों पर
श्री मां डाट काली मंदिर के 223वें वार्षिकोत्सव के तहत आज जागरण का आयोजन होगा, जिसमें दिल्ली और देहरादून के भजन गायक प्रस्तुति देंगे। ...और पढ़ें

श्री मां डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ व श्री मां भद्रकाली मंदिर के वार्षिकोत्सव को लेकर दर्शन करते भक्त व सेवादार।
HighLights
223वां वार्षिकोत्सव, आज होगा भव्य जागरण
दिल्ली-देहरादून के भजन गायक देंगे भक्तिमय प्रस्तुति
पूर्व महंत के निधन से उत्सव रहेगा थोड़ा सादगीपूर्ण
जागरण संवाददाता, देहरादून। श्री मां डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के 223वें वार्षिकोत्सव के तहत आज जागरण होगा। दिल्ली और देहरादून के भजन गायक प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय करेंगे।
श्रद्धालुओं को दर्शन और आने जाने में परेशानी न हो इसके लिए जगह- जगह सेवादार तैनात रहेंगे। देर रात तक मंदिर में फूलों की सजावट व अन्य तैयारी पूरी की गई।
उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के आस्था के केंद्र मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर में हर दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
मंदिर के महंत शुभम गोस्वामी के सानिध्य में 12 जुलाई से मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू हो चुका है।
भैरव पूजन, शिव पूनज, सुंदरकांड पाठ, झंडा पूजन व नगर परिक्रमा के बाद मंगलवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर जागरण होगा।
मंदिर के मुख्य सेवादार गौरव कुमार ने बताया कि मंदिर के महंत रहे रमन प्रसाद गोस्वामी के अप्रैल में निधन के चलते सभी पूजा पाठ कार्य यथावथ चल रहे हैं लेकिन जागरण में शोरगुल कम रहेगा और लाइट भी सीमित रहेंगी।
भजनों की प्रस्तुति देने के लिए जहां पहले दिल्ली, मुंबई से प्रसिद्ध भजन गायक तीन दिनों तक आते थे लेकिन इस बार दिल्ली से पप्पू अरोड़ा एंड पार्टी जबकि अन्य भजन गायक देहरादून से ही होंगे। बुधवार को भंडारा होगा।