Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं शुभम गोस्वामी? BTech-MBA के बाद संभाली सहारनपुर की मां डाट काली मंदिर के महंत की गद्दी

    Updated: Mon, 11 May 2026 08:00 PM (IST)

    मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर में शुभम गोस्वामी को 10वां महंत नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके पिता, महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के निधन के ब ...और पढ़ें

    हरिद्वार रोड स्थित एन2 ग्रीन हेबीटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर के महंत शुभम गोस्वामी को पगड़ी धारण करते लोग।

    हरिद्वार रोड स्थित एन2 ग्रीन हेबीटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर के महंत शुभम गोस्वामी को पगड़ी धारण करते लोग।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी (60) के निधन के बाद उनके बड़े पुत्र शुभम गोस्वामी को मंदिर का 10वां महंत बनाया गया है।

    रविवार को मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजन के बाद उन्हें महंत बनाया गया।

    आचार्य शेलेंद्र ममगाईं, प्रवीण जुयाल और अनूप ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। 24 अक्टूबर 1993 को जन्मे महंत शुभम गोस्वामी ने बीटेक, एमबीए कर चुके हैं।

    shubham goswami New mahant of maa dat kali temple

    गौरतलब है कि डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी (60) का 29 अप्रैल को निधन हो गया था। वे पिछले ढाई वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

    30 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शोक जताते हुए चार मई को पत्र भेजकर उनके कार्यों को याद किया था।

    मंदिर के आठवें महंत भगवती प्रसाद गोस्वामी के वर्ष 2006 में निधन के बाद 2007 में नौवें महंत के रूप में रमन प्रसाद गोस्वामी ने गद्दी संभाली थी।

    श्रद्धांजलि सभा में अर्पित किए श्रद्धासुमन

    हरिद्वार रोड स्थित एन2 ग्रीन हेबीटेट सेंटर में महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी में काफी संख्या में भक्तजन उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुचे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शिवसेना प्रमुख उद्धव बाला साहेब ठाकरे ने शोक संदेश भेजकर महंत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस मौके पर महंत शुभम गोस्वामी की मां हेमलता गोस्वामी, भाई संयम गोस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, शिवसेना उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, प्रवक्ता गरिमा दसोनी, वैभव वालिया, सिद्धार्थ अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विनय गोयल, अजय सूद, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, शिवम गोयल आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का देहरादून दौरा, मंगलवार दोपहर तक डाट काली मंदिर में भक्तों का प्रवेश बंद

    यह भी पढ़ें- PM मोदी देहरादून-सहारनपुर हाईवे पर स्थित डाट काली मंदिर में करेंगे पूजा, हलवा-पूरी का भोग लगाकर करेंगे ध्यान