देहरादून के प्रेमनगर में जुए के अड्डे पर छापा, तीन जुआरी गिरफ्तार
प्रेमनगर पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया और ₹17,400 नकद बरामद किए। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश देते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से जुए में लगी 17,400 की नकदी और ताश की एक गड्डी बरामद की है।
प्रेमनगर कोवताली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि शुक्रवार रात प्रेमनगर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि दशहरा ग्राउंड में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान राव वीरेन्द्र निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान, ध्रुव भारद्वाज निवासी लक्ष्मण चौक और सुगम वर्मा निवासी शिव कालोनी, पटेलनगर, के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कोतवाली प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बस के हुए ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे स्कूटी सवार
देहरादून: मयूर विहार क्षेत्र में एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस की चपेट में स्कूटी आ गई, हालांकि समय रहते स्कूटी में सवार दो युवक तेजी से साइड हो गए, जिसके चलते उनकी जान बच गई।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। मयूर विहार में बस चढ़ाई पर जा रही थी। ब्रेक फेल होने के कारण बस पीछे आने लगी और एक स्कूटी पीछे के पहिए में दब गई। स्कूटी में सवार दो युवक बाल-बाल बच गए।
यह भी पढ़ें- लखनऊ के एक ही थाना में 422 वकीलों के खिलाफ दर्ज हैं 236 आपराधिक मामले, हाई कोर्ट ने दिया जांच का आदेश
यह भी पढ़ें- कानपुर के ओसियन ग्रैंड होटल के कमरे में लगी थी जुएं की फड़, भाजपा के जूही मंडल मंत्री समेत 13 गिरफ्तार