Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 61 लाख की ठगी, देहरादून में तीन पर केस

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 01:28 PM (IST)

    देहरादून में एक बुजुर्ग से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 61 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी और उनकी बेटी समे ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून । शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर एक बुजुर्ग से 61 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित विष्णु दत्त बख्शी ने एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल को शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पति-पत्नी और उनकी बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    61 लाख रुपये की ठगी

    पुलिस के अनुसार पीड़ित का डीमेट अकाउंट आनंद राठी शेयर ब्रोकर फर्म में था, जहां मेघना चौधरी काम करती थी। मेघना पीड़ित के घर आकर शेयर ब्रोकरेज और म्यूच्यूअल फंड का बिजनेस लेने का प्रस्ताव देती थी। उसने पीड़ित की पत्नी के साथ करीबी संबंध बनाए। कुछ समय बाद, मेघना अपने पिता ज्ञानेंद्र कुमार को लेकर पीड़ित से मिली। इसके बाद ज्ञानेंद्र अपनी पत्नी विनीता चौधरी के साथ गाजियाबाद से देहरादून आने लगे।

    आरोपितों ने पीड़ित और उनकी पत्नी को शेयर ट्रेडिंग में शामिल होने के लिए प्रेरित किया और मुनाफे का लालच दिया। उन्होंने पहले 10 लाख रुपये निवेश किए, जिसके बाद तीन महीने तक रिटर्न दिया गया।

    फिर उन्होंने विभिन्न किश्तों में कुल 61 लाख रुपये निवेश कराए। जब पीड़ित विष्णु दत्त ने रकम वापस मांगी, तो आरोपितों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। बसंत विहार थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट: कॉल पर कहा- 'लालकिला बम ब्लास्ट से जुड़ा है आपका नाम', और की 15 लाख की साइबर ठगी

    यह भी पढ़ें- देहरादून में साइबर ठगों का आतंक, क्रिकेटर अभिमन्यु के पिता समेत आठ से 14 लाख की ठगी

    खबरें और भी