देहरादून में फाइनेंसर की हत्या में बड़ा खुलासा, अनैतिक काम के लिए बना रहा था दबाव
देहरादून के पटेलनगर में फाइनेंसर दीपक गुप्ता की हत्या का खुलासा हुआ है। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में फाइनेंसर दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक उस पर लगातार अनैतिक काम करने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और घटना वाले दिन कहासुनी के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से दीपक गुप्ता की गले पर कई वार कर हत्या कर दी।
यह वारदात पटेलनगर कोतवाली से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कमरे में हुई थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें- देहरादून में इंटरनेट पर हुई पहचान बनी जानलेवा, 20 साल के लड़के ने फाइनेंस कारोबारी को मारा चाकू
यह भी पढ़ें- देहरादून में कारोबारी की हत्या में बड़ा खुलासा, बीकॉम छात्र से ऑनलाइन दोस्ती के बाद घर आकर चाकू घोंपा