Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में वीआईपी नंबर 0001 के गिरे दाम, पिछली बार से 4.48 लाख सस्ता बिका

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 01:59 PM (IST)

    देहरादून में परिवहन विभाग की वीआईपी नंबर प्लेट की दूसरी सीरीज में यूके 07 एचके 0001 नंबर 9.26 लाख रुपये में बिका। पद्मनाभ हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड न ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून । दूनवासियों के लग्जरी रहन-सहन के साथ ही महंगी गाड़ियों पर वीआईपी नंबर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष परिवहन विभाग की दूसरी वीआईपी नंबर की सीरीज में यूके 07 एचके 9.26 लाख में बिका। पद्मनाभ हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड ने बोली में सबसे आगे निकले। जबकि दूसरे स्थान पाने वाले यूके 07 एचके 0006 नंबर अमित सचदेवा नाम के व्यक्ति ने 3.65 लाख खरीदा। पिछले सीरीज में 0001 नंबर 13.74 हजार में बिका।

    बुधवार को परिवहन विभाग ने दूसरे सीरीज (यूके-07एचजे) एक एवं (यूके-07 एचके) की 22 वीआईपी नंबरों की बोली की सीरीज खोली। 0001 के लिए एक लाख से बोली शुरू हुई, जबकि 0002 से 0009 नंबर की बोली 25 हजार से शुरू की गई। अन्य नंबरों की बोली 10 हजार से शुरू हुई थी। तीसरे यूके 07 एचके 0005 वीआईपी नंबर शमशेर सिंह नाम के व्यक्ति ने 2.12 लाख में खरीदा।

    आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कुल 23 नंबरों की बोली लगाई गई। 0001 नंबर की बोली एक लाख से लगाई गई। लेकिन पिछली सीरीज 0001 नंबर 13.74 लाख में बिका था। जो इस बार 4.48 लाख सस्ता बिका। बताया अन्य नंबरों की बोली 25 एवं 10 हजार से शुरू की गई। बताया दूनवासियों में वीआईपी नंबर का क्रेज बढ़ता जा रहा है।

    इतने में बिके अन्य वीआईपी नंबर
    चौथा वीआईपी नंबर यूके 07 एचके 0009, 1.57 लाख में बिका। इसी क्रम में पांचवें स्थान पर 0002 नंबर 1.37 लाख, छठवां 0003, 1.27 लाख, सातवां 0007 1.16 लाख में बिका। 1111 नंबर 88 हजार, 9000 नंबर, 46 हजार, 0077 नंबर 45 हजार, 0777 नंबर 37 हजार, 0100 नंबर 30 हजार, 9999, 7777, 4444, 3333, 0008 नंबर 26 हजार, 0004 नंबर 25 हजार, 7000 नंबर 13 हजार, 0011, 0999 नंबर 11 हजार, 0055 नंबर 10 हजार में बिका।

    एचजे 0066 नंबर बिका 11 हजार में
    यूके 07 एचजे 0066 सीरीज का नंबर सबसे महंगा 11 हजार में बिका। यह नंबर राजकुमार पौरी नाम के व्यक्ति ने खरीदा। इस नंबर की बोली 10 हजार से शुरू की गई थी।

    यह भी पढ़ें- 49 लाख का वीआईपी नंबर 2.22 लाख में बिका, नोएडा में व्हीकल नंबरों की फर्जी बोलियों से परिवहन विभाग परेशान

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में वीआईपी नंबर 0001 पर भारी पड़ा 'जेम्स बॉन्ड', अब तक का सबसे महंगा बिका 0007