Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, शिमला बाईपास चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 01:16 PM (IST)

    देहरादून के पटेलनगर स्थित शिमला बाईपास चौक पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला दुर्गा देवी की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र स्थित शिमला बाईपास चौक पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

    पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दुर्गा देवी (28) निवासी बड़ोवाला अपने पति रवि के साथ मोटरसाइकिल (संख्या से जा रही थीं। इसी दौरान शिमला बाईपास चौक पर ट्रक चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    स्वजनों में कोहराम

    हादसे में दुर्गा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।

    पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में नशे के नेटवर्क पर होगी 'सर्जिकल स्ट्राइक', हॉटस्पॉट चिन्हित कर तस्करों पर कसा जाएगा शिकंजा

    यह भी पढ़ें- देहरादून के दून अस्पताल में बंदी की उपचार के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी