श्रीलंका में देहरादून की अनमोल कौर और शायरा बिश्नोई ने जीता खिताब, बढ़ाया देश का मान
देहरादून की अनमोल कौर और शायरा बिश्नोई ने श्रीलंका में आयोजित मिस टीन टूरिज्म और मिस टूरिज्म इंटरनेशनल प्रतियोगिता में खिताब जीतकर उत्तराखंड और देश का ...और पढ़ें

क्वीन आफ इंटरनेशनल टूरिज्म की विजेता शायरा विश्नोई व मिस टीन टूरिज्म अर्थ का खिताब जीतने वाली अनमोल कौर।
HighLights
अनमोल कौर ने मिस टीन टूरिज्म अर्थ का खिताब जीता
शायरा बिश्नोई बनीं क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म
श्रीलंका में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया
जागरण संवाददाता, देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की प्रतिभागियों ने श्रीलंका में आयोजित मिस टीन टूरिज्म और मिस टूरिज्म अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के साथ देश का नाम रोशन किया है।
देहरादून की अनमोल कौर ने मिस टीन टूरिज्म अर्थ का खिताब अपने नाम किया, जबकि शायरा विश्नोई क्वीन आफ इंटरनेशनल टूरिज्म चुनी गईं।
दोनों प्रतिभागियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
आठ दिनों तक चले पेजेंट के बाद 25 जुलाई को आयोजित ग्रैंड फिनाले में उत्तराखंड की प्रतिभाओं ने विभिन्न देशों की प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का लोहा मनवाया।
एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रतिभागियों की मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है। बताया कि आगे भी युवाओं को मंच देने के लिए प्रतियोगिता कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- मिस यूनिवर्स उत्तराखंड अनुभा वशिष्ठ को सीएम धामी ने किया सम्मानित, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दी शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें- साधारण परिवार की बेटी ने जीता Femina Miss India Uttarakhand का ताज, वर्तमान में कर रही फिजियोथेरेपी का कोर्स